सेवा भारती महानगर गाजियाबाद की एक बैठक आयोजित


गाजियाबाद। सेवा भारती महानगर गाजियाबाद की एक बैठक संघ कार्यालय एस के 117 शास्त्री नगर, गाजियाबाद में आयोजित की गई थी जिसकी अध्यक्षता सेवा भारती मेरठ प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने की। उक्त बैठक में सेवा भारती महानगर गाजियाबाद की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी जिसमे भूपेंद्र कुमार कंसल संरक्षक, सुरेंद्र कुमार शर्मा संरक्षक, दयानंद शर्मा अध्यक्ष, राजू तोमर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरे राम अग्रवाल उपाध्यक्ष, सुनील गर्ग उपाध्यक्ष, राजेश गर्ग महामंत्री, महेश बाबू सह मंत्री, महेंद्र कुमार खंडेलवाल कोषाध्यक्ष,  विष्णु सह कोषाध्यक्ष,  डॉक्टर जितेंद्र कुमार सदस्य कृष्ण पाल सिंह सदस्य, मोहित सदस्य, लोकेंद्र  सदस्य है।
 उक्त बैठक में प्रांत संगठन मंत्री भगवत प्रसाद, प्रांत सह मंत्री योगेश, विभाग प्रचारक प्रवीर,  विभाग संरक्षक एसके गोविल, विभाग अध्यक्ष रमेश चंद बंसल, विभाग मंत्री सुशील कुमार,  सुभाष गुप्ता, प्रांत संयोजिका मात्र मंडल  नंदा, महानगर मात्र मंडल की अध्यक्ष अनीता, मंत्री मीना शर्मा, रश्मि गुप्ता भी उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments