भाजपा द्वारा 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजित



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन में भाजपा की ओर से एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं का अनावरण हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जो इलाका पहले अनजान था। अब वहां शहीद स्थल बनकर तैयार हो गए हैं। अब इन इलाकों की पहचान शहीदों की प्रतिमाओं के लिए होगी। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए लाखों की संख्या में लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। लेकिन कुछ लोग ऐसे थे जो शहीद होने के बाद अमर हो गए।शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ऐसे ही देश के सपूत थे, जो हमेशा युवाओं और पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल भाजपा ही देती है। मोदी सरकार ने देश हित में जो बड़े फैसले लिए हैं, उन्हें लेने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सकता। साहिबाबाद विधानसभा के लिए यह सम्मान और गौरव की बात है कि यहां शहीदों की प्रतिमाएं लगाई जा रही हैं। इस दौरान कार्यक्रम में नाटिका के जरिए कलाकारों ने देश भक्ति का समा बांध दिया। कलाकारों ने भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को फांसी दिए जाने का मंचन किया और इस दौरान अंग्रेजी हुकूमत द्वारा भारतीयों के साथ किए जाने वाले बर्ताव को भी दिखाया गया। आयोजन के दौरान बारिश भी हुई। लेकिन फिर भी आयोजन में काफी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम शाम से शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चला। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीके सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, चंद्र मोहन शर्मा, मेयर आशा शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, बलदेव राज शर्मा, पुष्पेंद्र रावत, राजू वर्मा, नंदकिशोर गुर्जर, अजीत पाल त्यागी, पवन गोयल, पृथ्वी सिंह कसाना, महानगर महामंत्री पप्पूपहलवान, महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, निशांत गुप्ता, सुनीता दयाल, दीपक राघव, उदिता त्यागी, अमर दत्त शर्मा, सुरेंद्र नगर, अनीता शर्मा, विमला रावत, एसपी सिंह, जगदीश साधना, कृष्ण वीर सिरोही, मीना भंडारी, विकास डागर, रवीना, हेमंत बाजपाई, संजीव शाह, पूजा शर्मा, रेनू सिंह, क्षेत्रीय सदस्य प्रियंका पांडे, महानगर मंत्री पूनम सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रीता सिंह, गोपाल शिशौदिया, नागेश शर्मा, भक्ति सिंह, यशपाल पहलवान, संजीव राजपूत व अन्य भाजपाई बड़ी संख्या में मौजूद रहे।















Post a Comment

0 Comments