पश्चिमी महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न



देवेन्द्र तौमर—समीक्षा न्यूज 

मेरठ/गाजियाबाद। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय पर पश्चिमी महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर जी एवं क्षेत्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा कौशिक के मार्गदर्शन पर सम्पन्न हुई। रवीना सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय सदस्य महिला मोर्चा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा जिला सह प्रभारी मुजफ्फर नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आगामी चुनावी कार्यक्रमों एवं मण्डल से बूथ तक की जाने समस्त तैयारियों का भरपूर दिशा निर्देश दिया गया। समस्त क्षेत्रीय टीम की उपस्थिति में संगठनात्मक संरचना व सबके दायित्वों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में समस्त क्षेत्रीय टीम मौजूद रही।




Post a Comment

0 Comments