विद्युतकर्मियों की हड़ताल जारी



समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रही विद्युतकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार राजनगर मुख्यालय में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। संयोजक शेर सिंह त्यागी ने कहा कि बड़ी-बड़ी कम्पनियों को धन लुटाकर लाभ कमाया जा रहा है। विभाग में नियमों को ताक पर रखकर

भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सहसंयोजक अरशद अली ने कहा कि बेहतर उपभोक्ता सेवा के नाम पर मनमाने तरीके से दिन-रात बौसी कर अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में राज सिंह, विजय शर्मा, सतवीर सिंह, शिवम त्यागी, महेश समानिया, पीके शर्मा, दिलनवाज, कृष्ण सोलंकी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments