गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महानगर के उपाध्यक्ष मोनू त्यागी का जन्मदिन मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजीत पाल त्यागी के राजनगर स्थित कार्यालय पर बड़े ही उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विधायक अजीत पाल त्यागी ने स्वयं मोनू त्यागी को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की शक्ति होते हैं और मोनू त्यागी जैसे ऊर्जावान युवा संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में शुभकामनाएं देने पहुंचे प्रमुख कार्यकर्ताओं में भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पार्षद कपिल वशिष्ठ, पार्षद पवन गौतम, पार्षद गौरव सोलंकी,पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, उपेन्द्र शिशौदिया, अशोक चांदीवाल, संदीप त्यागी, अंकुश अरोड़ा, मनोज वर्मा, मुरादनगर शहर मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल, मोहित त्यागी, कृष्ण त्यागी व विकुल कुमार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर ने यह संदेश दिया कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह कार्य करती है, जहां युवा कार्यकर्ताओं को सम्मान और मार्गदर्शन दोनों मिलता है।
Comments
Post a Comment