भारतीय सेना का माउंट कुन (7077 मीटर) अभियान


नई दिल्ली। माउंट कुन (7077 मीटर) के भारतीय सेना पर्वतारोही अभियान लद्दाख के जन्सकर रेंज में 30 जुलाई से 29 अगस्त, 2019 तक चला। 22 सदस्यीय दल में 10 महिला अधिकारी शामिल थीं। दल को लेह से 30 जुलाई, 2019 को रवाना किया गया था और अपना अभियान समय पर पूरा करके दल सुरक्षित वापस आ गया।
अभियान दल का स्वागत सैन्य प्रशिक्षण के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल कुलप्रीत सिंह ने किया।
अत्यंत अनुभवी और संतुलित दल को अभियान के लिए चुना गया और प्रशिक्षित किया गया। अपने अभियान के दौरान दल को रास्ते में कई कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उसने गहरी खाईयों, बर्फीले तूफानों और सीधी चढ़ाई वाली बर्फीली चट्टानों का सामना करते हुए माउंट कुन पर विजय प्राप्त की।


Post a Comment

0 Comments