किसान की हत्या करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार


राजेश भास्कर—
मुरादनगर। सुधीर कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद के आदेशानुसार नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं प्रभात कुमार क्षेत्राधिकारी सदर गाजियाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा किसान संजय पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम रोशनपूर सलेमाबाद की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त सहदेव पुत्र तेजपाल, रोहित पुत्र कालू, विक्रान्त उफ हैप्पी पुत्र जोगेन्द्र निवासी गण ग्राम रोशनपुर सलेमाबाद थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को मुखबिर की सूचना पर काकड पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए अपनी निशादेही से मृतक संजय कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी रोशनपुर सलेमाबाद थाना मुरादनगर गाजियाबाद का पर्स तथा पर्स में रखे मृतक संजय का आधार कार्ड व संजय के पिता महेन्द्र सिंह का आधार कार्ड व पेन कार्ड व 150 रुपये बरामद कराये है। अभियुक्त को उनके जुर्म धारा 302/201 भादवि से अवगत कराते हुए जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त गण ने पूछताछ पर बताया कि मृतक संजय उपरोक्त का अभियुक्तगण के साथी सुनील पुत्र सुरेन्द्र सिंह से करीब दो माह पहले झगडा हो गया था, तभी से अभियुक्त सुनील उपरोक्त मतक संजय से रंजीश रखता था तथा 16.08.19 को मौका पाकर अपन साथियो के साथ मिल कर मृतक संजय की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी थी तथा शव को खिचकर गन्ने के खेत छिपा दिया था। जिस रस्सी से मृतक संजय की हत्या की गयी व रस्सी मृतक संजय के गले मे ही बंधी छोडकर फरार हो गये थे। घटना का संक्षिप्त विवरण 17.08.19 को वादी श्री बिजेन्द्र सिंह पुत्र श्री दरयाव सिंह निवासी ग्राम रोशनपुर सलेमाबाद थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद ने एक लिखित सूचना बाबत वादी का भतीजा संजय कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी रोशनपुर सलेमाबाद थाना मुरादनगर जो दिनांक 16.08.19 को घर से मुकदमे की तारीख पर कचहरी गाजियाबाद गया था, देर रात घर वापस न आने पर परिजनो ने उसके तलाश किया, कही पता नहीं चला। 17.08.19 को सुबह समय 11.30 बजे संजय कुमार का शव जंगल ग्राम खुर्मपुर मे मिला जिसके सम्बन्ध मे थाना मुरादनगर पर मु0अ0सं0 715/19 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत होकर विवेचना प्रभारी निरीक्षक श्री ओमप्रकाश सिंह थाना मुरादनगर द्वारा की गयी। थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए। प्रकाश में आये अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त सहदेव पूर्व मे थाना मुरादनगर से वर्ष 1991 मे ओमवीर पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम सलेमाबाद की हत्या करने तथा वर्ष 2012 में थाना कविनगर से उपेन्द्र उर्फ दिनेश निवासी सलेमाबाद की हत्या करने के सम्बन्ध मे जेल जा चुका है, आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अभियुक्त सहदेव व सुनील अभ्यस्त अपराधी है जो पूर्व मे हत्या जैसे गम्भीर अपराधो मे जेल जा चुके है। नाम पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्तजेल जा चुके है। नाम पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्त(1) सहदेव पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम रोशनपुर सलेमाबाद थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद। (2) रोहित पुत्र कालू निवासी ग्राम रोशनपुर सलेमाबाद थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद। (3) विक्रान्त उर्फ हैप्पी पुत्र जोगेन्द्र निवासी ग्राम रोशनपुर सलेमावाद थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद। फरार अभियुक्तसुनील पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम रोशनपुर सलेमाबाद थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद। बरामदा सामानपर्स तथा पर्स मे रखे मृतक संजय का आधार कार्ड व संजय के पिता महेन्द्र सिंह का आधार कार्ड व पेन कार्ड व 150 रुपये बरामद किया गया।  पुलिस टीम में ओमप्रकाश सिंह प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 अभयेन्द्र सिंह, उ0नि0 दुष्यन्त राणा, उ0नि0 योगेन्द्र कमार त्यागी, का0 अनिल कुमार, का0 गिरीश कुमार, का0 दीपक कुमार, का0 अंकित कुमार थे।


Post a Comment

0 Comments