मोदीनगर। हैंड इन हैंड संस्था के द्वारा ग्राम उत्थान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम जहांगीरपुर, नंगलाबेर,अबिदपुर मानकी एवम् दौसा बंजारपुर मे राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न खेल गतिविधियों में बढ़चढ कर भाग लिया गया। संस्था के द्वारा कार्यक्रम में शिरकत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
हैंड इन हैंड संस्था के मोहसिन खान ने जानकारी दी कि इस अवसर पर बच्चो को खेल से होने वाले फायदों एवम् महत्व के बारे में जागरूक किया गया साथ ही खेल दिवस क्यों मनाया जाता है इसके विषय मे जानकारी भी बच्चों को दी गई।
इसके अलावा बच्चो की चोरी की अफवाहों के बारे बताते हुए बच्चो को सतर्क रहने एवम् किसी भी समस्या के होने पर 1098{ चाइल्ड हेल्पलाइन) पर कॉल करने के बारे में भी बताया। इस अवसर पर संस्था के आदर्श दुबे, आशा ,प्रीति, विशाल,राहुल उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment