थाना मुरादनगर पुलिस ने अपहरणकर्ता को राजस्थान से किया गिरफ्तार 


राजेश भास्कर—
मुरादनगर।  श्री कुंवर पाल उर्फ जूली पुत्र मंगू यादव निवासी ग्राम सुराना थाना मुरादनगर ने थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया था कि उसके गांव के ग्राम प्रधान पति रिन्कू यादव पुत्र मनीराम निवासी ग्राम सुराना ने अपने साथी प्रवीण पुत्र माहीचन्द व रविन्द्र पुत्र साबु के साथ मिलकर गांव सुराना से ही बंगाली डाक्टर असीम राय का अपहरण कर लिया है जिसमे अभियुक्त रिन्कू एक शराब माफिया व हत्या। हत्या के प्रयास करने जैसे अपराधो मे पूर्व से संलिप्त रहा है। इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 655/19 धारा 147/148/452/364/307/506 भादवि बनाम रिन्कू यादव आदि पंजीकृत हुआ था और प्रभारी निरीक्षक थाना मुरादनगर के निर्देशन में उ0नि0 श्री नरेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी रावली/ विवेचक के नेतृत्व में एक टीम का गठन श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद के आदेशानुसार किया गया था। उपरोक्त सम्बन्ध में थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहर्त डा0 असीम राय की सकुशल बरामदगी करने के साथ साथ इस अभियोग मे फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त रिन्कू यादव उपरोक्त को दिनांक 23/24.08.19 की रात्रि मे राजस्थान के कस्बा नीमराणा से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त रिन्कू यादव विगत समय मे आबकारी अधि0 के अनेक मुकदमो के अलावा थाना सिंघावली अहिर जिला बागपत से हत्या के केस में और जिला गाजियाबाद, मेरठ, बागपत आदि स्थानो से अनेक बार हत्या, हत्या का प्रयास व अवैध शराब के व्यापार करने के अवैध धन्धो मे गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। अभियुक्त रिन्कू वर्तमान ग्राम प्रधान ग्राम सुराना का पति है। जो अपनी राजनैतिक छवि के चलते अपनी दबंगई के बल पर गम्भीर अपराधो में संलिप्त रहा है और एक अभ्यस्त अपराधी है। अभियुक्त को मुकदमा उपरोक्त मे जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त नाम पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्तरिन्कू उर्फ रविन्द्र यादव (प्रधान पति ग्राम सुराना) पुत्र मनीराम यादव निवासी ग्राम सुराना थाना मुरादनगर गाजियाबाद पकड़ा गया।  आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 326/11 धारा 307/272 भादवि थाना मुरादनगर गाजियाबाद। मु0अ0सं0 327/11 धारा 60/72 आबकारी अधि0 व 272 भादवि थाना मुरादनगर गाजियाबाद। मु0अ0सं0 411/11 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मुरादनगर, मु0अ0सं0 655/19 धारा 147/148/452/364/307/506 भादवि थाना मुरादनगर गाजियाबाद। जनपद मेरठ/बागपत / हरियाण से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। दर्ज है। पुलिस टीम में उ0नि0 नरेन्द्र सिंह, उ0नि0 मोहन सिंह यादव, का0 904 अनिल कुमार, का0 809 दिनेश कुमार मोैजूद थे।


Post a Comment

0 Comments