समीक्षा न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद। विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान का कहना है की भारतीय परंपरा में ब्राह्मण और संत एक दूसरे के पूरक हैं। ना ब्राह्मण संत के खिलाफ हो सकते हैं और ना संत ब्राह्मण के खिलाफ जा सकते हैं। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे ब्राह्मण समाज को बरगलाया जा सके।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक संत हैं। जितना ब्राह्मण संतों का आदर करता है संत समाज भी ब्राह्मणों का उतना ही आदर सत्कार करते हैं। वोट की राजनीति के चक्कर में कुछ राजनीतिक दल ऐसा माहौल बना रहे हैं जिससे लगे कि ब्राह्मण समाज योगी आदित्यनाथ से नाराज है। लेकिन सच यही है कि ब्राह्मण समाज किसी साधु या संत से कभी नाराज हो ही नहीं सकता। उत्तर प्रदेश में कुछ घटनाएं जरूर हुई हैं जो चिंताजनक भी हैं और निंदा के योग्य भी। लेकिन उन घटनाओं का प्रस्तुतीकरण इस तरह किया जा रहा है कि जैसे उत्तर प्रदेश की सरकार जानबूझकर ब्राह्मणों के खिलाफ काम कर रही है। ब्राह्मण समाज ऐसे ही राजनीतिक षड्यंत्र को बहुत अच्छे से समझता है। बीके शर्मा हनुमान ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है की वोट की राजनीति में पड़कर समाज को बांटने का काम ना करें। सनातन धर्म मैं ब्राह्मण समाज का स्थान बहुत सम्मानीय और बहुत ऊंचा है। ब्राह्मण समाज अपना दायित्व अच्छे से समझता है। इसलिए कोई भी राजनीतिक दल या कोई भी नेता ब्राह्मण समाज को टारगेट करने का प्रयास ना करें।
Comments
Post a Comment