भविष्य में प्रशिक्षित  कार्यकर्ता ही मोर्चे में दायित्व धारी बनेंगे: हाजी जमाल सिद्दीकी


अनवार चौधरी—समीक्षा न्यूज— 


अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमाल सिद्दीकी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा रिजवान खान मीर के आवास पर की बैठक 
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  हाजी जमाल सिद्दीकी एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने गाजियाबाद शालीमार गार्डन पहुंचे इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा रिजवान खान मीर से उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अल्पसंख्यक मोर्चा को सभी सीटों पर सामर्थ से अधिक परिश्रम कर अच्छे परिणाम देने के लिए निर्देशित किया और आश्वस्त किया आज  अल्पसंख्यक मोर्चा के जो कार्यकर्ता मेहनत और ईमानदारी से संगठन हित में कड़ा परिश्रम कर रहे हैं उन सभी पर संगठन की निगाहें हैं और बहुत जल्द सभी को सम्मानित किया जाएगा बातों बातों में उन्होंने यह भी बताया कि  इस बार अल्पसंख्यक मोर्चा में कार्यकर्ता निर्माण  प्रशिक्षण के माध्यम से किया जाएगा और भविष्य में प्रशिक्षित  कार्यकर्ता ही मोर्चे में दायित्व धारी बनेंगे काम के आधार पर जिम्मेदारियां तय की जाएगी तथा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं का आह्वान  करते हुए कहा कि वह तैयार रहें दीपावली बाद संपूर्ण उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के रूप में  संपूर्ण प्रदेश का दौरा किया जाएगा  और संवाद कार्यक्रम का प्रारंभ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से होकर उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में किया जाएगा इस अवसर पर फिरोज खान,  इकराम गांधी, चौधरी असलम,अख्तर खान, समीर, मेहताब, सलमान, आशिक, अकील अब्बासी आदि आदि लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments