जन चौपाल लगाकर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सुनी वार्डों की जनसमस्यायें


धनसिंह—समीक्षा न्यूज
गाजियाबाद। वार्ड 37 साहिबाबाद ग़ाज़ियाबाद मे नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त श्री महेंद्र सिंह तंवर जी की अध्यक्षता में एवं वार्डों के पार्षदों जी एवम आरडब्लूए और क्षेत्रवासियों की सहभागिता से वार्ड  34, 37, 82 एवं 90 का जन चौपाल कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद ब्लॉक शालीमार गार्डन मैन के विवेकानंद पार्क मे रखा गया, जिसमे आरडब्लूए के अध्यक्षों, सामाजिक संघटनो एवं जनमानस ने अपने वार्डों से सम्भंदित विकास कार्यों के लिए निगम महापौर श्रीमति आशा शर्मा जी , नगर आयुक्त एवं पार्षद सरदार सिंह भाटी जी को शुभकामनायें एवं आभार व्यक्त किया एवं क्षेत्र से सम्भंदित विभिन्न सुझाव देकर प्रशासन के  सहयोग की आशा करी. 80 फूटा रोड पर अतिक्रमण की समस्या, जल निकासी से सम्भंदित समस्या, अवैध रूप से खुले मे चल रही मीट की दुकाने आदि महत्वपूर्ण विषय प्रशासन के समक्ष रखें, नगर आयुक्त श्री महेंद्र सिंह तंवर जी ने समस्त विषयों पर अपने विचार रखें एवं समस्त समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण का भरोसा दिलाया, पार्षद सरदार सिंह भाटी ने समस्त निवासियों को आश्वासन दिया की विकास के क्षेत्र मे अपना वार्ड 37 पूरे ग़ाज़ियाबाद मे एक आदर्श वार्ड के रूप मे पहचाना जायेगा. समस्त क्षेत्रवासियों ने महापौर बहन आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तोमर जी एवं क्षेत्रीय पार्षद जी को भविष्य की आगामी योजनाओं के लिए शुभकामनायें एवं धन्यवाद व्यक्त किया. पार्षद सरदार सिंह भाटी जी ने पुष्प गुच्छ एवं छायाचित्र देकर नगर आयुक्त श्री महेंद्र सिंह तंवर जी एवं निवर्तमान भाजपा महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी जी एवम पार्षद पवन रेड्डी,कालीचरण पहलवान, कैलाश यादव जी,पार्षद यामीन अल्वी, योगेश चौधरी को सम्मानित किया मंच संचालन रवि भाटी टीएसी मेंबर संचार मंत्रालय भारत सरकार ने किया l पार्षद सरदार सिंह भाटी जी ने आये हुए आरडब्लूए श्री राम एन्क्लेव आरडब्लूए, गौरी शंकर एन्क्लेव आरडब्लूए, स्वामी विवेकानंद आरडब्लूए, उद्योग व्यापार मण्डल, मेट्रो प्लाजा आरडब्लूए, शालीमार गार्डन वेलफेयर एसोसिएशन, सूर्या पार्क आरडब्लूए, हरित क्रांति समिति, विजय पार्क आरडब्लूए, जवाहर पार्क आरडब्लूए समस्त आरडब्लूएओ समस्त अधिकारीगण क्षेत्रवासियों को अपने अमूल्य सुझाव एवम कार्यक्रम मे सहभागिता के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments