जूनियर हाईस्कूल भटटा में मिशन शक्ति जन जागृति अभियान रैली का किया आयोजन


हेमलता सिसोदिया—समीक्षा न्यूज
गौतमबुद्धनगर। धीरेन्द्र कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्धनगर व नरेंद्र सिंह पवार खण्ड शिक्षा अधिकारी (आजीवन सदस्य स्काउट) के निर्देशन मे मिशन शक्ति  अभियान का आयोजन  जूनियर हाईस्कूल भटटा मे कोविड  - 19 का अनुपालन  करते हुए  किया गया। कृष्ण कुमार शर्मा ब्लाक स्काउट मास्टर /प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया  कि 18 अक्टूबर 2020 से 25 अक्टूबर 2020 तक निम्न  कार्य  सुरक्षा, पाकसो, मौलिक अधिकार, घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, लेंगिक  समानता, आत्म सुरक्षा, बाल अधिकार व महत्वपूर्ण  नम्बरों  की जानकारी 1090 वूमेन पावर, 108 एम्बुलेंस सेवा, 181  महिला हेल्पलाइन,  1076 मा. मुख्यमंत्री  हेल्पलाइन, 112 पुलीस  आपातकालीन  सेवा, 1098 चाइल्ड  लाइन, 102 स्वास्थ्य  सेवा के प्रति  मिशन शक्ति जन जागृति  अभियान जूनियर हाईस्कूल भटटा से विद्यालय  प्रबंध समिति अध्यक्ष  श्री  चरण सिंह  ने  रैली का शुभारंभ  किया. इस अवसर  पर स्काउट एवं गाइड के छात्र चांदनी, दीपिका, अंशिका, लक्ष्मी, तनु, ललिता, साक्षी ने प्रतिभाग किया विद्यालय  स्टाफ श्री  विनीत, डा.  सारिका, पारुल उपाध्याय, अशोक कुमार  ग्रामीण  महिला राजरानी, सुमन, सुनीता, पूनम, बाला, विमला आदि ने मिशन शक्ति  जन जागरूकता /अभियान  मे सहयोग  किया।


Post a Comment

0 Comments