नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर व महामंत्री पप्पू पहलवान ने चलाया 'सफाई अभियान'


अनवार चौधरी—समीक्षा न्यूज—   
साहिबाबाद। वार्ड 78 में महानगर महामंत्री पप्पु पहलवान और गाज़ियाबाद के नए नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण वाले भारत के निर्माण के सपने को साकार करने के लिए निवासियों को प्रेरित करने के लिए सुमन सती दीदी वाली रोड़ के पीछे की सर्विस लाईन में प्लॉट नम्बर 680 से प्लॉट नम्बर 700 में  "सफाई अभियान"  चलाया गया। जिसमें सोशल वेल्फयर सोसाइटी अध्यक्ष डी.एन कौल, स्वास्थ्य अभियान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रेम त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सिमल शर्मा,  रोज पार्क अध्यक्ष सुशील भसीन, भूषण लाल, अध्यक्ष सुमन सती, रोज पार्क सचिव मनोज मिश्रा, बबिता, रामपाल, केशव सक्सेना, प्रशांत ठाकुर, प्रतीक माथुर आदि निवासी सम्मिलित हुए। सभी निवासी गाजियाबाद के नए नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर को और महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान को क्षेत्र मे विकास के कार्य करने के लिए हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments