संजीव शर्मा व पप्पू पहलवान ने जन चौपाल लगाकर वार्ड 78 की जनसमस्याओं से नगर आयुक्त को कराया रू—ब—रू


अनवार चौधरी—समीक्षा न्यूज
गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र के वार्ड 78 में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पु पहलवान की अध्यक्षता में गाजियाबाद के नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तंवर के द्वारा निगम के सभी अधिकारियों के साथ दयानंद पार्क शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 1 में एक जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें नगर आयुक्त को लोगों की स्थानीय समस्याओं जैसे सड़क, पेयजल, नालियों का निर्माण, पार्क, सड़कों पर लाईट तथा सीवर आदि की समस्याओं से अवगत कराया गया। इस जन चौपाल मे नगर निगम अधिकारी एस.के.गौतम जोनल अधिकारी मोहन नगर ज़ोन, अधिकारी जल कल विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बंधित अधिकारी, आरडब्लूए अध्यक्ष, गणमान्य निवासीगण सम्मिलित हुए।



Post a Comment

0 Comments