मुंबई हमले की 12 वीं तिथि पर दी श्रद्धांजलि



धनसिंह—समीक्षा न्यूज

आंतकवाद का जड़ से सफाया आवश्यक -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

योग और प्राणायाम जीवन शक्ति के स्रोत्र -योगाचार्य सेवक जगवानी

गाज़ियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में मुम्बई आंतकवादी हमले की 12 वीं तिथि पर मृतकों व पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही योगाचार्य सेवक जगवानी का "कोरोना में योग का महत्व" विषय पर उदबोधन हुआ। कार्यक्रम ऑनलाइन  गूगल मीट पर आयोजित किया गया।यह कोरोना काल मे परिषद का 125 वां वेबिनार था।उल्लेखनीय हैं कि 26 नवम्बर 2008 को मुम्बई में 10 जगह आंतकवादी हमला हुआ था जिसमें 166 लोग मारे गए थे और 600 से अधिक घायल हुए थे।मुख्य अभियुक्त कसाब को बाद में फांसी दी गई।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आंतकवाद का जड़ से सफाया अत्यंत आवश्यक है,जो सोच -विचारधारा अच्छे भले पढ़े लिखे व्यक्ति को ह्रदय परिवर्तन कर आंतकवादी बना सकती है उस सोच पर प्रहार करना समय की मांग है।आज पूरा विश्व व मानवता उस सोच से प्रताड़ित हो रही है।मुम्बई आंतकवादी हमले ने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया जिसकी गूंज दुनिया के कोने कोने में सुनाई दी,उन बेकसूर लोगो के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है साथ ही जो पुलिस अधिकारी कर्त्तव्य की बलिवेदी पर कुर्बान हो गए उनको भी शत शत नमन करते हैं।

योगाचार्य सेवक जगवानी ने योग के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना ने विश्व के करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।वहीं भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में ठीक है। दो गज दूरी,योग व प्राकृतिक उपायों से देश कोरोना को भारत मे भयानक स्थिति में जाने से रोक सका है।माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने योग को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई।योग अनंत आनंद को प्राप्त करने का साधन है।उन्होंने बताया कि कोरोना फेफड़ों की बीमारी है इसलिए हमे फेफड़ों का अधिक ध्यान रखना है, प्राणायाम करने से ब्लॉकेज नही होगी और रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।पहला सुख निरोगी काया बताते हुए उन्होंने कुछ सूक्ष्म व्यायाम,हस्त मुद्रा आदि का प्रशिक्षण दिया।साथ ही उन्होंने बताया कि चौरासी लाख योनियों में केवल मनुष्य ही है जिसे हंसने का कौशल है किंतु मनुष्य ही सबसे ज्यादा रोता है।चिंता को त्याग कर योग को अपना कर जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम अध्यक्ष सी ए राजीव पुरी(कांगड़ा) ने शाकाहार के प्रति लोगों को जागरूक किया।उन्होंने कहा कि शाकाहार मनुष्य का भोजन है और वेदों में भी इसका वर्णन भी मिलता है।

प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि योग के माध्यम से शरीर मे स्फूर्ति व ऊर्जा बनी रहती है।सूर्य नमस्कार को  प्रतिदिन करना चाहिए।

प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता ने  कहा कि साध्य,साधक व साधन का एकीकरण ही योग है। 

गायक रविन्द्र गुप्ता,रजनी गोयल, प्रतिभा सपरा,बिन्दु मदान,दीप्ति सपरा,जनक अरोड़ा,आशा आर्या आदि ने मधुर गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य रुप से आचार्य महेन्द्र भाई,प्रेमलता सरीन,अनिल सेठी,उर्मिला आर्या,गीता गर्ग, दर्शना मेहता,आनन्द सूरी, विजेन्द्र गर्ग,डॉ रचना चावला,देवेन्द्र गुप्ता, वेदपाल आर्य(सोनीपत) आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments