कपिल मावी की पार्टी के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा के चलते बने वार्ड—64 के भाजपा अध्यक्ष


धनसिंह—समीक्षा न्यूज
साहिबाबाद। भारतीय जनता पार्टी में गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं भोपुरा मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना के नेतृत्व में गरिमा गार्डन वार्ड-64 से (युवा मोर्चा अध्यक्ष) कपिल मावी को वार्ड अध्यक्ष एवं सोनू राठौर को सचिव बनाया गया। कपिल मावी व सोनू राठौर ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। इस खबर से क्षेत्र के युवाओं में खुशी लहर दौड़ गयी और सभी ने कपिल मावी व सोनू राठौर को बधाई दी और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट किया।


Post a Comment

0 Comments