खत्री महासभा ने मनाया दीवाली मिलन समारोह : जयंत मल्होत्रा


धनसिंह—समीक्षा न्यूज—  
नई दिल्ली। करोल बाग दिल्ली के गोल्डन मोमेंट वैक्चेट में आयोजित पत्रकार वार्ता तथा शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा ईकाई दिल्ली ने प्रेस कॉफ्रेंस के माध्यम सेि अपनी कार्यकारिणी और मनोनीत पदाधिकारीयों की सूची जारी की। संस्था के राष्टï्रीय अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा ने प्रेस को बताया कि संस्था राष्टï्रीय स्तर पर खत्री समाज के युवाओं के लिए सामाजिक आर्थिक , सांस्कृतिक एवं सशक्तिकरण का कार्य करेगी। संस्था मुख्यत: स्कूल शिक्षा, लघु एवं घरेलू उद्योग केा बढ़ावा देते हुए खत्री समाज के लोगों को स्वावलंबी बनाने को अभियान चलाएगी। जिससे समाज में आखिरी पावदान पर खड़े परिवार को भी आर्थिक शक्ति मिल सके। संस्था चिकित्सा में बेहतरीन और कुशल चिकित्सकों, अस्पतालों के निशुल्क शिविर आयोजित करेगी। साथ ही सरकार की चलने वाली स्वास्थ्य योजनाओं को सुगम एवं उपलब्ध कराने का भी कार्य करेगी। हम इस पृथ्वी को भीक बचाने के लिए एक मुहिम चलाएंगे। क्योकि पर्यावरण प्रदूषण ग्लोबल वार्मिग के खतरे ने जीवन को संकट में डाल दिया है। सांस लेना भी दुष्कर हो चुका है। आने वाले समय में ऑक्सीजन की बोतल भी बाजार में बिकना शुरू कहो जाएगी जैसे आज बाजार में पानी की बोलत मिलती है । छठ पर हमारी प्रदूषित नदियों की भयावह तस्वीरें आंतकित करने वाली होती है। इसके दुष्परिणाम हम सभी के सामने है। अत: पृथ्वी को बचाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। इसके अलावा हम कानूनी अधिकारों के लिए एक जन जागरूकता अभियान शुरू करेंगे। जिसके माध्यम से लोगों को अपनी समस्त संवैधानिक अधिकारों की जानकारी होगी। क्योंकि जानकारी में ही सुरक्षा और खुशहाली है। इस अभियान सें भ्रष्टïाचार पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। हम खत्री समाज के लिए साहित्य सृजन साहित्य-कवि सम्मेलने , बुद्घिजीवियों की संगोष्ठियों  डॉक्यूमेंट्री, वेब टीवी के लिए प्रोग्राम संचालन करेगे। जिससे खत्री समाज के इतिहास , संस्कृति और इस देश के विकास में हमारे योगदान के बारे में पूरी दुनिया को पता चल सके।  हमारा यह प्रमुृख उद्देश्य है कि संपूर्ण  खत्री समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करते हुए समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को भी सुदृढ़ करना है। महिला सुरक्षा, कन्या सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्त्रियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण पर गंभीरता से कार्य करना है। मातृशक्ति को उनका सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए, यह हमारा कर्तव्य है। स्त्रियों को स्वावलंबी बनाने हेतु कुछ कार्यक्रम और योजनाएं क्रियांन्वित की जाएगी। राष्टï्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम खत्री समाज के युवाओं को रोजगार देंगे अभी यह योजना हम उत्तर प्रदेश से शुरू कर रहे हैं। अरविंद अरोड़ा ने आगे कहा कि हन्म युवाओं को नशे के चुंगल से आजाद कराने के लिए नशा मुक्ति अभियान राष्टï्रीय स्तर पर चलाएगे। क्योकिइससे परिवार बिखर रहे है, अपराध बढ़ रहा है और नशे से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। तो आइए अपने समाज को एक बेहतर और खुशहाल समाज बनाएं। जहॉ पर सभी एकजुट हो, संगठित हो, सभी में देश के प्रति समर्पण और सेवा भावना हो। आइए हम अपने आदर्श मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम चंद जी के पद चिन्हों पर चले। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समाज के आदरणीय समाजसेवी चिरंजीवी मल्होत्रा ने दिलवाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा ने दिल्ली प्रदेश का गठन करते हुए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जयंत मल्होत्रा को प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता निरू मौंगिया को महिला विंग अध्यक्ष निमित शहगल को प्रदेश महामंत्री एवं विशाल अरोड़ा को प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में शामिल किया है। जयंत मल्होत्रा ने कहा कि जो विश्वास उनके प्रति व्यक्त किया गया है उस पर वह अपनी समर्थ के अनुसार खरा उतरने का प्रयास करेंगे। हम जल्द से जल्द दिल्ली प्रदेशमें पूर्ण रूप से टीम खड़ी करने का प्रयास करेंगे और खत्रियों को एकजुट करेंगे। पत्रकार वार्ता और शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी राकेश अरोड़ा, राष्टï्रीय उपाध्यक्ष अंजली धवन, राष्टï्रीय मीडिया प्रभारी राकेश अरोड़ा, राष्टï्रीय उपाध्यक्ष अंजली धवन, राष्टï्रीय मीडिया प्रभारी आदित्य खन्ना, राष्टï्रीय कोषाध्यक्ष नीरज अरोड़ा तथा मंच एवं कार्यक्रम संचालन आदित्य खन्ना ने किया।



Post a Comment

0 Comments