संगठन को साथ लेकर चलना कामयाबी की निशानी: जमाल सिद्दकी


धनसिंह—समीक्षा न्यूज
दिल्ली/गाजियाबाद। भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दकी से महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद शेख तौफीक सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश जावेद मलिक, महानगर उपाध्यक्ष नासिर सलमानी, मंडल अध्यक्ष जाहिद अल्वी, भाजपा नेता साजिद सलमानी, बूथ अध्यक्ष हाजी मुजस्सिम पाशा ने एक खास मुलाकात की।
मुलाकात में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने महानगर अध्यक्ष तोफिक सिद्दीकी की तारीफ करते हुए कहा कि संगठन को एक साथ लेकर चलना उनकी कामयाबी की निशानी है। उन्हें इसी तरह मेहनत करने को कहा। जमाल सिद्दीकी ने कहा कि जो लोग पार्टी के लिए मेहनत नहीं करेंगे उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। जमाल सिद्दीकी ने यह भी कहा कि गाजियाबाद जिले की पल-पल की जानकारी हमारे पास आती रहती है। जल्दी ही प्रदेश अध्यक्ष से मीटिंग करके प्रदेश के संगठन में जल्दी बदलाव करेंगे। जमाल सिद्दीकी ने महानगर अध्यक्ष को यह भी नसीहत दे डाली कि चापलूसी करने वाले लोगों से दूर रहें।


Post a Comment

0 Comments