सुनील शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा पार्षदों सहित कार्यकर्ताओें ने मनाया बिहार एवं उपचुनावों में हुई जीत का जश्न


धनसिंह—समीक्षा न्यूज—  
साहिबाबाद। सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद के कार्यालय पर बिहार में एनडीए सरकार  बनने एवं उत्तरप्रदेश उप-चुनाव मे भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकताओं ने बड़े ही हर्षउल्लास के साथ जश्न मनाया। 
सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता ने जोश और ऊर्जा के साथ पार्टी को जिताने के लिए कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में पार्टी इसी तरह नए आयाम गढ़ रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से प्रदेश की जनता संतुष्ट है। तभी पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनी। 
उत्तर प्रदेश विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा एक तरफा चुनाव जीती है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की और अग्रसर है। प्रदेश से गुंडे भागने लगे है।    हमने भयमुक्त प्रदेश की स्थापना की है। योगी जी नेतृत्व में 2022 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। 
इस मौके पर नरेश भाटी पार्षद, गौरव सोलंकी पार्षद, राजकुमार पार्षद, विनोद शर्मा पार्षद, बिजेंद्र चौहान पार्षद, सुधीर त्यागी मंडल अध्यक्ष, पवन रेडी पार्षद, हरवीर प्रधान पार्षद, पंचम चौधरी पूर्व पार्षद, चतर सिंह पार्षद, सचिन डागर पार्षद, नीरज वर्मा पार्षद, राजन आर्य मंडल अध्यक्ष, मदन राय मंडल अध्यक्ष, अजय सुक्ला मंडल अध्यक्ष, राजकुमार चंदेल, पंकज राय मंडल अध्यक्ष, कुलवंत सिंह, जितेंद्र सोलंकी, प्रेम त्यागी सी.पी सिंह, नीरज रावल, अमित प्रधान, इंदरजीत, रोबिन मालिक, विपिन डागर, नरेश देवरानी, माधव सूद आदि मौजूद रहे।





Comments