सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा साल 2020 के समापन पर समीक्षा बैठक का आयोजन




धनसिंह—समीक्षा न्यूज

नोएडा। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) द्वारा ग्रेटर नोयडा वेस्ट के थाना इकोटेक थर्ड स्थित आईटीआई परिसर में साल 2020 के समापन पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था ने वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र बच्चन को संस्था का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया। नवनियुक्त  संरक्षक जितेंद्र बच्चन ने वर्तमान में महिलाओं और बच्चियों के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि जिस देश में गाय, प्रकृति, धरती और नदीयों को देवी के रूप में पूजा जाता है वहां शक्ति स्वरूपा नारी पर अत्याचार भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर कालिख बताया उन्होंने कार्यकर्ताओं से नारी सम्मान की अलख जगाने हेतु सर्वप्रथम अपने घर की महिलाओं का सम्मान करने पर जोर दिया। वहीं इंदु गोयल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जब तक उनकी सामाजिक आर्थिक और शैक्षिक स्थिति में सुधार नहीं किया जाता तब तक महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य पूरा नहीं होगा उसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशासन के सहयोग से हरसम्भव प्रयास करने होंगे। बैठक  के अंत में नोयडा निवासी विजय तंवर को संस्था द्वारा 2020 के स्टार कार्यकर्ता के तौर पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा, महासचिव अनिल भाटी, रणवीर चौधरी, सरिता वर्मा, गीता भाटी, नरेश वर्मा, रेनू त्यागी, सोनू यादव, माधुरी, ओमवीर बघेल, ओमदत्त शर्मा, भूपेंद्र चंदीला, रवि कुमार, डा सागर, हंसराज और विकास सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments