गाजियाबाद का नाम बदलने की मुहिम: एक मिस्ड कॉल टोल फ्री नंबर 9667670055 किया लांच



अंकित राजपूत—समीक्षा न्यूज

गाजियाबाद। गाजी शब्द को देश निकाला हो अभियान के अंतर्गत गाजियाबाद का नाम बदलने की मुहिम को समर्थन प्राप्त करने के लिए एक मिस्ड कॉल टोल फ्री नंबर 9667670055 लांच किया गया जिस पर मिस्डकाल कर गाजियाबाद को गाजी शब्द विहीन नाम प्रदान करने हेतू समर्थन करने वाले सभी नागरिक अपना समर्थन सहयोग देने हेतु मिस्डकाल करेंगे।

यह मोबाइल नम्बर लांच के अवसर पर हवन व प्रार्थना सभा का आयोजन दुधेश्वर नाथ मंदिर में किया गया। हवन आचार्य नितीश त्रिपाठी द्वारा कराया गया।

पूरे जिले में जनजागरण अभियान को गति देने के लिये महानगर के प्रत्येक वार्ड व ग्राम पंचायत में नुक्कड सभा बैठक जनजागरण यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है 

इस अवसर पर  मुख्य रूप से मुख्य यजमान अनिल खेड़ा अभियान संयोजक संदीप त्यागी रसम व्यापारी नेता अशोक भारतीय विनीत हिंदू अंबर स्वामी, पूर्व राष्ट्रीय सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, लोकेंद्र चौधरी अध्यक्ष गोविंदपुरम व्यापार मंडल,

ऋषभ तिवारी महानगर उपाध्यक्ष युवा जनता पार्टी, सुभाष प्रजापति क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रजापति महासंघ, मुकेश शर्मा अजय चौधरी, पंडित मुनेश शर्मा,  जगपाल उपाध्याय, अमरीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ब्राह्मण महासंघ, वीरेंद्र कंडेरे, गुलशन राजपूत अध्यक्ष करणी सेना मुरादनगर, अवधेश गोयल जनसंख्या फाउंडेशन, जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी विश्व हिंदू महासंघ, सहित नाम बदलो अभियान के सहयोगी विभिन्न सामाजिक व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियो का सानिध्य रहा।

Post a Comment

0 Comments