मतदाता पुनरीक्षण अभियान जोरो पर



दीपक सिंह—समीक्षा न्यूज

लोनी। लोनी में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के विधानसभा संयोजक होने के नाते पंडित ललित शर्मा, जिला मंत्री आकाश गौतम ने लोनी देहात के मंडल अध्यक्ष अशोक त्यागी, राम विहार मंडल के अध्यक्ष राहुल बैंसला, बलराम नगर मंडल के संयोजक भ्रमेश तिवारी के मंडल में प्रवास किया प्रवास के दौरान राम विवाह मंडल के प्रभारी युवा मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष बड़े भाई रोबिन तोमर का सानिध्य प्राप्त हुआ रोबिन तोमर ने कार्यकर्ताओं का उत्साह और मनोबल बढ़ाया सभी सेक्टर संयोजकों से विस्तृत जानकारी आदान प्रदान की लोनी मे भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल व लोनी विधानसभा के विधायक नंदकिशोर गुर्जर के नेतृत्व में एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर रिकॉर्ड तोड़ नए वोट बनवाए जाएंगे।


Post a Comment

0 Comments