सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत की बैठक का आयोजन




धनसिंह—समीक्षा न्यूज

नोएडा। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत द्वारा ग्रेटर नोयडा स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि पहाडों पर हो रही बर्फबारी से क्षेत्र मे शीत लहर का प्रकोप जारी है जिससे बेघर और असहाय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। ऐसे में असहाय लोगों को ठिठुरन से बचाने के लिये संस्था द्वारा अलाव-कम्बल और गर्म कपडों की व्यवस्था किये जाने पर विचार किया गया। साथ ही उन्होने प्रशासन से क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर रैन बसेरो की व्यवस्था करने तथा अलाव का प्रबंध किये जाने की अपील की। बैठक के अन्त में हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी पूर्व जिला पंचायत सद्स्य प्रत्याशी डा ओमवीर सिंह बघेल को सचिव-उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया। बैठक मे महासचिव अनिल भाटी, रणवीर चौधरी, ओमदत्त शर्मा, विजय तंवर, देवेन्द्र चंदीला, श्याम सिंह बघेल और रूपचन्द प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments