योगीराज श्री कृष्ण की नीतियां पर गोष्ठी संम्पन्न



धनसिंह—समीक्षा न्यूज    

योगीराज श्री कृष्ण सर्वगुण सम्पन्न थे-आचार्य रविदेव गुप्ता

आज फिर श्री कृष्ण की नीतियां लागू करने की आवश्यकता-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

गाज़ियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में "योगीराज श्री कृष्ण की नीतियां"  पर गोष्ठी का आयोजन ज़ूम पर किया गया।यह कोरोना काल में परिषद का 141 वां वेबिनार था।

आर्य विचारक आचार्य रविदेव गुप्ता ने कहा कि योगीराज श्री कृष्ण नीतिवान व सर्वगुण सम्पन्न थे।उन्होंने महाभारत युद्ध टालने का पूरा प्रयास किया लेकिन कौरवों की हट के कारण सफल नहीं हो पाए।इतिहास की अनेको घटनाएं उनकी योग्यता,नीति व कार्यकुशलता का परिचय देती हैं।उनके द्वारा दिया गया गया गीता का संदेश हर काल खंड में प्रभावी व अनुकूल प्रतीत होता है।आज फिर श्री कृष्ण की नीतियों पर चलकर ही हम देश की एकता व अखंडता की रक्षा कर सकते हैं।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी योगीराज श्री कृष्ण की नीतियों पर चलते हुए चिरकाल से लंबित अनेको असभंव समस्याओं का निदान कर रहे है।देश में विद्यमान आंतकवाद,अलगाव वाद आदि समस्याओं का हल श्री कृष्ण की नीतियों पर चलकर ही हो सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य नेता राजेश मेंहदीरत्ता ने की ।

प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने योगीराज श्री कृष्ण को अत्यंत नीतिवान व बुद्धिमान बताया।

गायिका उर्मिला आर्या,पुष्पा चुघ, दीप्ति सपरा,रवीन्द्र गुप्ता,प्रतिभा कटारिया,जनक अरोड़ा,पुष्पा शास्त्री आदि ने भजन प्रस्तुत किये।

आचार्य महेन्द्र भाई, यशोवीर आर्य,सौरभ गुप्ता,आंनद प्रकाश आर्य,ओम सपरा,शकुंतला नागिया,सुरेन्द्र शास्त्री आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments