केशव चौक शाहदरा उत्तरी क्षेत्र उपायुक्त कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन




धनसिंह—समीक्षा न्यूज

दिल्ली। केशव चौक शाहदरा उत्तरी क्षेत्र उपायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार पर एमसीडी पर्यावरण सहायक यूनियन द्वारा निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष मोनी चंदेल जी,ने की मंच का संचालक कुलदीप चंडालिया अध्यक्ष शाहदरा क्षेत्र ने किया जिसमें मुख्य रुप से मौजूद राष्ट्रीय बाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष यूनियन ने बताया कि हम पिछले कई वर्षों से निगम में लगे मजदूरों को लेकर आंदोलन करते चले आ रहे हैं लेकिन निगम में बैठे अधिकारी दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है आज निगम में कार्य करते हुए 20 20 वर्ष बीत गए हैं लेकिन किसी कर्मचारिय को निमित्त नहीं किया गया नाही कोई कैशलेस कार्ड की सुविधा दी गई जो कर्मचारी 2004 से परमानेंट माने गए थे उनका भी बकाया एरियल आज तक नहीं दिया गया कुलदीप चंडालिया जी ने कहा कि अब तो कर्मचारियों की सैलरी भी समय से नहीं दी जाती बिजेंदर बागड़ी जी ने कहा कि अगर निगम का यही रवैया रहा तो हम लोग लंबी हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो अनिल चिड़िया ना जी ने कहा कि जल्द से जल्द कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए कैशलेस कार्ड की सुविधा दी जाए जो कर्मचारी नियमित हो गए हैं उनका बकाया एरियल का भुगतान किया जाए महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता जी ने भी धरने को संबोधित किया व कर्मचारियों से अपील की कि अपनी लड़ाई हमें खुद लड़नी पड़ेगी राहुल टांक ने बताया कि अभी तक हमारे पास आई कार्ड भी नहीं है इन्हीं सब मांगों को लेकर उपायुक्त शाहदरा उत्तरी क्षेत्र से एक प्रतिनिधिमंडल मिला और अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसमें उपायुक्त महोदय ने बताया कि आपकी तनख्वाह बहुत ही जल्द आप ही खाते पहुंच जाएगी वह आपके बोनस के भी बिल बना दिए गए हैं और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है जिसको सुनकर सभी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त साहब का धन्यवाद किया इस मौके पर मौजूद रहे मोनी चंदेल पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंदेल अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना अनिल चिड़िया ना दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्षसुरेश पाल बेनीवाल राजेश गांधी विजेंद्र बागड़ी सुनीता  ढलोर जोगिंदर वैद्य सूरज धीमान राकेश सूद प्रमोद टाक दयानंद टॉक प्रमोद ऊंटवाल जोगिंदर बहुत राकेश धीमान दिनेश चंडालिया संजय चंदेल महामंत्री राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना नेहा बागड़ी मधु टाक संगीता वह भारी संख्या में कार्यकर्ता वह सफाई कर्मचारी महिलाएं मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments