कुल कार्यकारिणी के छ: सदस्यों में भाजपा के 4, कांग्रेस का 1 व बसपा का एक
धनसिंह—समीक्षा न्यूज
गाजियाबाद। मंगलवार को लोहियानगर के हिन्दी भवन में नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध रूप से सम्पन्न हो गया। नगर निगम कार्यकारिणी के सात पार्षदों की तरफ से नामांकन पत्र खरीदें गये लेकिन समाजवादी पार्टी के पार्षद मौहम्मद कल्लन की ओर से नामांकन पत्र जमा नहीं कर पाये जिससे छह पार्षदों के कार्यकारिणी सदस्य होने की प्रक्रिया निर्विरोध कर दिया गया।
कार्यकारिणी में भाजपा से मीनल रानी, अभिषेक चौधरी, हरबीर सिंह, यशपाल सिंह पहलवान, कांग्रेस से पार्षद दल के नेता व एआईसीसी सदस्य जाकिर अली सैफी व बसपा से दिलशाद मलिक हैं। नगर निगम बोर्ड बैठक की अध्यक्षता मेयर आशा शर्मा ने की। इस दौरान नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर, एमएलसी दिनेश गोयल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, बसपा जिलाध्यक्ष कुलदीप ओके भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment