मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला उन्नति संस्था भारत द्वारा महिला जागरुकता कार्यक्रम आयोजित




धनसिंह—समीक्षा न्यूज

नोएडा। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला उन्नति संस्था भारत द्वारा ग्रेटर नोयडा वेस्ट के थाना इकोतेक थर्ड स्थित आई टी आई परिसर में आयोजित महिला जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीसीपी वृंदा शुक्ला ने महिलाओं को अपने साथ हो रही किसी भी हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़कर उसके खिलाफ आवाज उठाकर हम ऐसी घटनाओं पर नियन्त्रण कर सकते है। उन्होने पुलिस हेल्पलाइन और महिला हेल्पलाइन नम्बर्स की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कोतवाली मे महिला हैल्प डेस्क शुरु कर दी गयी है जहां पुलिस आपकी सेवा मे सदैव तत्पर रहती है आप पुलिस से बेझिझक अपनी बात रख सकती है साथ ही उन्होने महिलाओं से सोशल मीडिया को लेकर बेहद सावधानी बरतने पर बल दिया। वहीं संस्था की मुख्य संरक्षक इन्दु गोयल ने महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के लिये पारिवारिक जीवन मूल्यों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हम अपने बच्चों को अपने घर की महिलाओं का सम्मान करना सिखाकर ही दूसरी महिलाओं का सम्मान करना सिखा सकते है साथ ही अपनी बेटियों को बेटों के समान शिक्षा देकर हम आने वाली पीढ़ी को बदल सकते है। इस अवसर पर डीसीपी वृंदा शुक्ला ने कई महिलाओं की समस्याओं को सुना और जल्द उनकी समस्याओं को दूर किये जाने का आश्वासन दिया। मंच का संचालन महासचिव अनिल भाटी ने किया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा, सरिता वर्मा, मीनाक्षी त्यागी, गीता भाटी, रणवीर चौधरी,रेणू त्यागी, विजय तंवर, नरेश वर्मा, मनोज झा, ओमदत्त शर्मा, माधुरी, भुपिंद्र चंदीला, डा ओमवीर, अर्चना, मुस्कान, पिंकी, जहीर सैफी  और सोनू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments