धनसिंह—समीक्षा न्यूज
होम्योपैथी में है प्रत्येक रोग का कारगर उपचार-डॉ प्रमोद पाल,जयपुर
भारतीय नौ सेना पर हमें गर्व है-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य
गाज़ियाबाद। शुक्रवार को केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में 49 वें भारतीय नौसेना दिवस व कोरोना में होम्योपैथी कारगर विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन गूगल मीट पर किया गया। यह कोरोना काल में 129 वां वेबिनार था।
होम्योपैथी चिकित्सक डॉ प्रमोद पाल (जयपुर) ने कहा कि होम्योपैथी एक महत्वपूर्ण चिकित्सा पद्धति है।होम्योपैथिक दवाइयाँ किसी भी स्थिति या बीमारी के इलाज के लिए प्रभावी हैं,बड़े पैमाने पर किए गए अध्ययनों में होमियोपैथी को अधिक प्रभावी पाया गया है। होम्योपैथी चिकित्सा में व्यक्ति को पूर्णरूप से स्वस्थ करने की शक्ति है।एलोपैथी रोगों को दबाकर तुरंत राहत देती है लेकिन होम्योपैथी समस्या को समझ कर उसकी जड़ को समाप्त करती है।होम्योपैथी में किसी भी रोग के उपचार के बाद भी यदि मरीज ठीक नहीं होता है तो इसकी वजह रोग का मुख्य कारण सामने न आना भी हो सकता है।उन्होंने ब्रोमियम,क्लोरम,ओजोनम, ब्रायोनिआ,जेल्सेमियम, आर्सेनिक आदि,दवाइयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये चिकित्सा पद्धति टोटेलिटी ऑफ़ सिम्पटम्स के आधार पर दी जाती हैं lउन्होंने कहा कि व्यक्ति का नहीं अपितु रोग के कारणों का निदान करती है होम्योपैथी।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि भारतीय नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसम्बर को मनाया जाता है।यह 1971 के युद्ध में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर विजय की स्मृति में मनाया जाता है। 3 दिसंबर को भारतीय सेना पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में पाक सेना के ख़िलाफ़ निर्णायक लड़ाई की शुरुआत कर चुकी थी।वहीं, 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 4 दिसंबर,1971 को भारतीय नौसेना ने कराची नौसैनिक अड्डे पर भी हमला बोल दिया था।इस यु्द्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था।नौसेना ने पाकिस्तान के तीन जहाज नष्ट कर दिए थे।इसमें भारतीय नौसेना का आई.एन.एस. खुकरी भी पानी में डूब गया था।इसमें 18 अधिकारियों सहित लगभग 176 नौसैनिक सवार थे।भारतीय सेना के पराक्रम का लोहा सारे विश्व ने माना है।भारतीय नौ सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना है हमें अपनी बहादुर सेना पर गर्व है।
कार्यक्रम अध्यक्ष आर्य युवा नेता वीरेश भाटी(प्रधान,आर्य समाज गौतम बुद्ध नगर) ने कोरोना काल मे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाने हेतु केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की टीम को साधुवाद दिया।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि भारतीय नौसेना की सैन्य भूमिका में समुद्र में और वहां से आने वाले खतरों का सामना बहादुरी के साथ करती है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ विजय कुमार मल्होत्रा के जन्मदिन पर सभी ने शुभकामनाएं दी व महाश्य धर्म पाल जी(एम डी एच) के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता ने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक भारतीय सेना में जाना चाहिए,यह हमारे लिए गौरव का प्रतीक है।
गायिका सुदेश आर्या,संध्या पांडेय,सुषमा बुद्धिराजा,रविन्द्र गुप्ता,ईश्वर देवी(अलवर),संतोष आर्या,रजनी गोयल,आशा आर्या, वीना वोहरा,डॉ रचना चावला, प्रतिभा सपरा आदि ने मधुर गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य रूप से यशपाल यश (जयपुर),यशोवीर आर्य,आनन्द प्रकाश आर्य, उर्मिला आर्या, कुमकुम खोसला,दीपांकर यश, देवेन्द्र गुप्ता,संतोष शास्त्री,प्रकाश वीर शास्त्री आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment