इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया “गणतन्त्र दिवस समारोह” का आयोजन




धनसिंह—समीक्षा न्यूज

साहिबाबाद। “लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट” द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव पार्क के प्रांगण में “गणतन्त्र दिवस समारोह” का आयोजन संस्था के कोषाध्यक्ष इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेन्द्र यादव एडवोकेट  जिला महासचिव समाजवादी पार्टी रहे, अध्यक्षता ए0 के0 अग्रवाल समाजसेवी ने की, संचालन अनिल मिश्र ने किया| डा0 सरोज यादव, रिषिका प्रकाश, संजय चौरसिया ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट और उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने राष्ट्रीय झन्डा, फहराया, राष्ट्रगीत बच्चों ने प्रस्तुत किया| मुख्य वक्ता लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव भी कार्यक्रम में शामिल रहे| फूलमती यादव ने समारोह में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया| बिन्दू राय ने गीत प्रस्तुत किया|

     कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हो गया| हम पूर्ण स्वतंत्र हो संविधान के अनुसार देश की प्रगति के लिए कार्य करने लगे, आजादी के 71 वर्ष हो गये देश ने प्रगति भी की लेकिन विकास देश के अधिकतर लोगों के लिए आज भी सपना है| सामाजिक विषमता, धार्मिक पाखण्ड, जातिवाद को हम ख़त्म करने में असफल रहे| आर्थिक असमानता बढ़ती जा रही है| 90 करोड़ पर दो जून की रोटी नहीं है, अशिक्षा चरम पर है| कमजोर वर्ग चिकित्सा के लिए मारा-मारा फिर रहा है, बेरोजगारी 45 साल के निचले स्तर पर पहुँच गयी है| हमें उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए और अधिक काम करने की आवश्यकता है|    

   वीर सिंह सैन, राजपाल यादव, संजू शर्मा, बिन्दू राय, रेनूपुरी, अनामिका यादव, अंशु ठाकुर, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, अन्जू यादव, शिशिर यादव, सरिता यादव, अमृतलाल चौरसिया, ब्रह्म प्रकाश, ओम प्रकाश अरोड़ा, ठाकुर विक्की सिंह, गुड्डू यादव, सुरेन्द्र यादव, मनोज पण्डित, हरिशंकर यादव, प्रेम चन्द पटेल, अमर बहादुर, सुभाष यादव, विजय भारद्वाज, मो0 हीरा, बबले सरदार, सरदार राजा, अमर नाथ, भरत भूषण, जोगेन्दर सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया| 

Post a Comment

0 Comments