भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ: राम दुलार यादव


धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

साहिबाबाद। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन 4 ब्लाक, श्रीराम पार्क के प्रांगण में आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवन्द वर्मा ने किया, आयोजन प्रकाश मेहर ने किया, ध्वजारोहण श्रीमती राजेश्वरी भाटी ने किया, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राम दुलार यादव, पार्षद श्रीमती हेमलता शर्मा, अलोक शर्मा भी समारोह में शामिल रहे| 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ट राम दुलार यादव ने कहा कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, हम पूर्ण स्वतंत्र हुए, 72वें गणतन्त्र में हम प्रवेश कर रहे है लेकिन जातिवाद, धार्मिक पाखण्ड, और विषमता को दूर नहीं कर पाये| नफ़रत के वातावरण को समाप्त कर, सद्भाव, प्रेम और सहयोग की भावना जन-जन में हो, शासन, प्रशासन जनता के प्रति उत्तरदायी हो तभी लोकतंत्र मजबूत होगा, देश भी विकास के रास्ते पर बढेगा| श्रीमती पद्मिनी, स्वाति सेटी, रिषिका प्रकाश ने गीत प्रस्तुत किया| डा0 अशोक कुमार, ओमपाल, सुधीर चौधरी, आर0 पी0 गोयल, सुभाष चन्द्र, आर0 के0 जिंदल, साहिब सिंह आदि 4 ब्लाक के नागरिक शामिल रहे, शिशिर यादव, अक्षित चौधरी, मनप्रीत वर्मा, कुलदीप कसाना, चन्द्रकांत ने जय हिन्द के नारे लगाये|




Post a Comment

0 Comments