कोरोना महामारी से हुई लाखों लोगों की मौत के लिए शान्ति महायज्ञ का आयोजन



धनसिंह—समीक्षा न्यूज

ग्रेटर नोएडा। कोरोना महामारी से देश में हुई लाखों लोगों की मौत पर उनकी आत्मा की शान्ति और कोरोना से मुक्ति हेतु सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तुस्याना गांव स्थित शिव गौशाला मन्दिर परिसर में शान्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने बताया कि पिछले साल कोरोना महामारी ने पूरे विश्व में कोहराम मचाया जो अभी भी जारी है जिसमें अकेले भारत में ही लाखों लोग मौत के शिकार हुए उनकी आत्मा की शान्ति और कोरोना से मुक्ति हेतु संस्था द्वारा शान्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया है। वहीं मन्दिर के पुजारी नागेन्द्रास्त्र्म महाराज ने बताया कि वातावरण की शुद्धि के लिये भी यज्ञ हवन बेहद जरुरी है यज्ञ में डाली गयी आहुतियों से नकारात्मक उर्जा नष्ट होती है और सकारत्मक उर्जा का संचार होता है। समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिये। यज्ञ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संस्था की संरक्षक इन्दु गोयल, रेणू त्यागी, सरिता वर्मा, नरेश वर्मा, विजय तंवर, ओमवीर बघेल, जहीर सैफी, मनोज झा, गीता भाटी, रणवीर चंदीला, ओमदत्त शर्मा, देवेन्द्र चंदीला, तुषार त्यागी, सुनील शर्मा और अनिल भाटी आदि कार्यकर्ताओ ने यज्ञ में भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments