केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न



धनसिंह—समीक्षा न्यूज     

अन्तर्राष्ट्रीय आर्य बुद्धिजीवी महा वेबिनार 29,30,31 जनवरी को होगा-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

गाज़ियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जूम पर सोल्लास सम्पन्न  हुई। जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों से आर्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में निश्चय हुआ कि परिषद के 43 वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 29,30 व 31 जनवरी 2021 को  अन्तर्राष्ट्रीय आर्य बुद्धिजीवी महा वेबिनार ज़ूम व फेसबुक लाइव के माध्यम से  मनाया जायेगा।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने  कहा कि इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए परिषद का वार्षिकोत्सव ऑनलाइन होगा।महावेबिनार में  10 से अधिक देशों के आर्य नेता समिलित रहेंगे(अमेरिका,न्यू जीलैंड,साउथ अफ्रीका,कनाडा, मोरिशियस,थाईलैंड,नेपाल, आस्ट्रेलिया, दुबई, बांग्लादेश, नैरोबी) आदि के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम 29 जनवरी 2021 को प्रातः 9 बजे आचार्य अखिलेश्वर जी के ब्रह्मत्व में यज्ञ से प्रारम्भ होगा,इसके साथ ही आर्य महिला सम्मेलन,वेद सम्मेलन,आर्य युवा सम्मेलन,सत्यार्थ प्रकाश, सम्मेलन,अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन व संगीतमय वेद कथा आदि का आयोजन किया जाएगा। 

मुख्य रूप से एमिटी शिक्षण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोक कु चौहान,स्वामी आर्य वेश,राजू कपिला,हरीश सचदेवा, भुवनेश खोसला,विश्रुत आर्य, माधव प्रसाद उपाध्यक्ष,विश्व मोहन आर्य,डॉ.राम बिलास,प्रेमा हंस,आचार्य सुभाष,आचार्य संजीव रूप,आचार्य वीरेन्द्र विक्रम,डॉ जयेन्द्र,आयुषी राणा, हरिदेव राम माधव,एस पी सिंह आदि सम्बोधित करेंगे।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र भाई ने विश्व हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिन्दी भाषा का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री प्रवीण आर्य, उर्मिला आर्या,नरेंद्र आहूजा विवेक,रामकृष्ण शास्त्री,आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार,स्वतंत्र कुकरेजा,ईश आर्य,राजेश मेंहदीरत्ता,धर्म पाल आर्य,यशोवीर आर्य,अजय सहगल,वेदव्रत बेहरा, अरुण आर्य,डॉ सुषमा आर्या आदि ने विचार रखे।

परिषद के प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता (नन्दग्राम) ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 55वीं पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में धारण करने का आह्वान किया।सभी ने कोरोना काल में 150 वेबिनार सफलता पूर्वक संपन्न होने पर बधाई दी।

Comments