एमएमएच कॉलेज में रा.से.यो. के एक दिवसीय शिविर में हुई खो खो प्रतियोगिता




धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

ग़ाज़ियाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एम.एम.एच. कॉलेज ग़ाज़ियाबाद द्वारा द्वितीय एक दिवसीय कार्य शिविर का आयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ा मैदान में किया गया। शिविर की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना गीत के साथ की गयी। स्वयंसेवकों द्वारा प्लाग रन किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय से प्लास्टिक एकत्रित कर उसको नष्ट किया और महाविद्यालय के छात्र-छात्रओं को प्लास्टिक के नुकसान और पर्यावरण पर इसके प्रभाव के बारे में बताया गया। वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्य्ष डॉ स्नेह लता, डॉ अल्पना रानी और जंतु विज्ञान विभाग से डॉ अल्का व्यास विशेष अतिथि के रूप में शिविर में उपस्थित रहीं। डॉ स्नेह लता ने स्वयंसेवकों को श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया और डॉ अल्का व्यास ने स्वयंसेवकों को दीपक के प्रकाश का उदाहरण देते हुए सफलता के सूत्र बताये। डॉ केशव कुमार, डॉ दिनेश यादव और डॉ रीमा उपाध्याय भी शिविर में उपस्थित रहे। इसके बाद खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 9 टीमों ने प्रतिभाग किया। शिवम शर्मा की टीम ने प्रथम और अभिषेक वर्मा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वयंसेवक अभिषेक शर्मा द्वारा आज शहीद दिवस पर महात्मा गांधी जी के जीवन और स्वतंत्रता में उनके योगदान का वर्णन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ गौतम बेनर्जी, आरती सिंह और डॉ अनुपमा गौड़  द्वारा स्वयंसेवकों को  आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया गया। धर्मवीर सिंह द्वारा सभी स्वयंसेवकों को रोड सेफ्टी की शपथ दिलाई गई। पूर्व स्वयंसेवक विकास सिंह ने अपने अनुभव नए स्वयंसेवकों को बताए। कार्यक्रम का संचालन कैफ खान एवं वरुण तोमर द्वारा किया गया। काजल, पूजा, बबिता, अंजलि, कंचन, जहान्वी, मुमताज,ज्योति, भूपेंद्र, प्रियंका आदि स्वयंसेवकों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये।

Post a Comment

0 Comments