अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा इकाई दिल्ली प्रदेश महिलाओं ने जरूरतमंदो को किया कंबल वितरण




धनसिंह—समीक्षा न्यूज     

दिल्ली। अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा इकाई दिल्ली प्रदेश महिलाओं द्वारा जरूरतमंदो को कंबल वितरण कार्यक्रम यमुना बाजार,हनुमान मन्दिर दिल्ली में किया गया। महिला प्रदेश अध्यक्ष नीरू मोंगिया,पूनम कपूर, नीरा धीर, मीनाक्षी खन्ना, पारस कपूर, मौजूद रहें।आज के मुख्य अतिथि  दिल्ली के प्रभारी एवं राष्ट्रिय उपाध्यक्ष राकेश अरोड़ा का मार्ग दर्शन रहा।अरोड़ा जी ने कहा कि अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा भिन्न भिन्न कार्यक्रम करती रहती है। ऐसे ही कार्यक्रम हम सर्वसमाज के लिए आगे भी करते रहेगें। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द अरोड़ा जी के आवाहन पर दिल्ली को मजबूती प्रदान करने के लिए हमारी सभी मातृशक्ति एकजुट समाज को एकता का संदेश देने के लिए एवं कर्मठता से कार्य कर रही है। महिलाओं की शक्ति हम सभी को हौसला देती है ।और इन दिव्य शक्तियों के माध्यम से ही संगठन मजबूत बन रहा है। नीरू मोंगिया जी ने कहा कि हम जल्द से जल्द दिल्ली के सभी 70 विधानसभाओं में महिलाओं की कमेटी को गठित करेगें। ओर सशक्तिकरण पर कार्य करेंगे जिससे हमारे समाज की सभी महिलाएं संगठित हो सके।


Post a Comment

0 Comments