धनसिंह-समीक्षा न्यूज
ग़ाज़ियाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एम.एम.एच. कॉलेज ग़ाज़ियाबाद द्वारा एक दिवसीय कार्य शिविर (परिचय शिविर) का आयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ा मैदान में किया गया। शिविर की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना गीत के साथ की गयी। अंग्रेज़ी विभाग की विभागाध्य्ष डॉ सुता कुमारी विशेष अतिथि के रूप में शिविर में उपस्थित रहीं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ एम. के. जैन ने स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ यू. सी. शर्मा, डॉ रोज़ी मिश्रा, डॉ अलका व्यास, डॉ दीप्ति रानी, अकाउंटेंट अनुज भी शिविर में उपस्थित रहे। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा नवीन स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास एवं उद्देश्य से रूबरू कराकर उनका मार्गदर्शन किया गया। डॉ सुता, स्वयंसेवक अमानी मलिक और नकुल जादौन द्वारा आज पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के जीवन और स्वतंत्रता में उनके योगदान का वर्णन किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ गौतम बेनर्जी, आरती सिंह, डॉ अनुपमा गौड़ और डॉ संजीत प्रताप सिंह द्वारा स्वयंसेवकों को आगामी कार्यक्रम के बारे में और राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका के बारे में बताया गया। कैफ खान द्वारा सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई गई। धर्मवीर सिंह ने स्वयंसेवकों को ड्रिल का अभ्यास कराया। पूर्व स्वयंसेवक टेकचन्द ने अपने अनुभव नए स्वयंसेवकों को बताए। निशा सिंह ने अपना प्री आरडी कैंप का अनुभव भी बांटा। कार्यक्रम का संचालन शाइना सैफी एवं वरुण तोमर द्वारा किया गया। काजल, पूजा, शीतल, तनु, अमृत, दुर्गा शर्मा, जितेंद्र राणा,छवि सक्सेना, डोली,मेघा, काजल पाल, प्रियंका,एकता सिंह, पिंटू, प्रिंस शर्मा,भूपेंद्र,संजना आदि स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Comments
Post a Comment