धनसिंह—समीक्षा न्यूज
गाजियाबाद। शनिवार को सी.एस.एच.पी. पब्लिक स्कूल प्रताप विहार, गाजियाबाद में महर्षि दयानंद सरस्वती के 197 वे जन्मोत्सव के उपलक्ष में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए ।इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका सविता गुप्ता जी ने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने नारी जाति के सम्मान के लिए अनेक कार्य किए। उनके जन्मदिवस को नारी सशक्तिकरण के रूप में मनाना सच्ची श्रद्धांजलि है। विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान तुषार गुप्ता जी ने भी स्वामी दयानंद सरस्वती के विषय में छात्रों को जानकारी दी। विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री ममता शर्मा जी ने शिविर के सफल आयोजन पर सभी को शुभकामनाएं दी एवं सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया।
Comments
Post a Comment