आर्य नेत्री सुमनलता गुप्ता को दी श्रद्धांजलि




धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

यज्ञनिष्ठ,कर्मठ समाजसेवी व आर्य समाजी थी सुमनलता गुप्ता-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

गाजियाबाद। रविवार को आर्य समाज ए टी एस एडवांटेज सोसाइटी,इंदिरापुरम की संयोजिका आर्य समाज सेवी श्रीमती सुमन लता गुप्ता का गत 22 फरवरी को निधन हो गया। आज ए टी एस एडवांटेज मंदिर प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।आपके पति देवेन्द्र गुप्ता केन्द्रीय आर्य युवक परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कोषाध्यक्ष हैं।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने अपने सन्देश में कहा कि आर्य समाज ए टी एस एडवांटेज सोसाइटी की संचालिका आर्य नेत्री सुमनलता गुप्ता यज्ञनिष्ठ, कर्मठ,दानवीर,समाजसेवी रही व युवाओं के चरित्र निर्माण के कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेती थी उनके आकस्मिक निधन से आर्य समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य महेन्द्र भाई ने "शांति यज्ञ" सम्पन्न कराया। उन्होंने कहा कि यह संसार प्रकृति के नियमों के अधीन है और परिवर्तन एक नियम है शरीर तो एकमात्र साधन है।इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना है ईश्वर अपनी न्याय व्यवस्था में उचित स्थान प्रदान करें।इससे आर्य समाज की गहरी क्षति हुई है।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर हैं,यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता हैं।हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि

दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व पारिवारिक जनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद गाज़ियाबाद के जिला अध्यक्ष यज्ञवीर चौहान ने कार्यक्रम का  संचालन किया व शोक संतप्त परिवार से देवेन्द्र गुप्ता व अभिषेक गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

डा कल्पना रस्तोगी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं की उन्हें सदगती मिली है।घर घर यज्ञ कर मां ने इसकी सुगंध की हर घर पहुंचाने का कार्य किया,घर के बच्चों ने आज संकल्प किया कि हम उनके आदर्शों पर चलेंगे।

वैदिक विद्वान डा वीर पाल विद्यालंकार ने कहा कि पंच तत्वों के योग से बने शरीर का वियोग निश्चित है।

समाज सेवी विनोद त्यागी ने कहा की मिलना बिछुड़ना परमात्मा का अटल नियम है।

सुप्रसिद्ध भजनोपदेशिका सुदेश आर्य ने अपनी रचना के माध्यम से भावांजलि अर्पित की।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रधान शिक्षक योगाचार्य सौरभ गुप्ता,विनोद गुप्ता,डॉ आर के आर्य,प्रमोद चौधरी,के के यादव, सुरेश आर्य ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Post a Comment

0 Comments