भाजपा नेता पंडित ललित शर्मा ने युवाओंके साथ किया राहुल गांधी का पुतला दहन



धनसिंह—समीक्षा न्यूज

लोनी। शनिवार को युवा भाजपा नेता पंडित ललित ने भाजपा कर युवा कार्यकर्ताओं के साथ बलराम नगर में कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा नेता ललित शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। देश के सर्वोच्च पद पर आसीन देश के प्रधानमंत्री पर टिप्पणी कर मानसिक दिवालियेपन का परिचय देने वाले राहुल गांधी को अपने नाना के प्रधानमंत्री काल को याद करना चाहिए किस तरह से जवाहरलाल नेहरू ने देश की अखण्डता को खंडित करते हुए, भारत माता के मुकुट अक्साई चिन को चीन को बेच दिया था। 42,685 वर्ग किलोमीटर जो ऐतिहासिक रूप से भारत को मध्य एशिया से जोड़ने वाले सिल्क रूप का हिस्सा था। उसे चीन प्रेमी जवाहरलाल नेहरू ने चीन को बेच दिया। 1962 में सेना को कमजोर कर अपनी कायरता का परिचय देने वाले जवाहरलाल नेहरू से राहुल गांधी को सवाल पूछना चाहिए। लेकिन मानसिक रूप से बीमार राहुल गांधी भारत को विश्वगुरु बनाने वाले देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछ रहे है। ऐसे लोगों को याद रखना चाहिए आज देश का एक एक इंच सुरक्षित है। देश की सेना आज आधुनिक हथियारों से सुसज्जित है और चीन-पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दे रही है। राहुल गांधी को अशोभनीय टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए वरना लोनी कर युवा और भाजपा कार्यकर्ता 'राहुल गांधी  गेट वेल सुन' अभियान शुरू करेंगे।

इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप गहलोत, प्रशांत ठाकुर, विश्वास ठाकुर, सुमित शर्मा, सुमित भारद्वाज, संजय पांचाल, नरेश आर्य, रूबल गॉड, अंकित पंडित, सूरज शर्मा, परविंदर बिंदल, संजय यादव, अनुभव चौहान, कपिल कुमार, राजकुमार, संदीप मोहित हेमंत आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments