कांग्रेस को बूथ स्तर तक किया जायेंगा मजबूत: आशीष शर्मा



धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

गाजियाबाद। शहर कांग्रेस कमेंटी मोदीनगर के तत्वाधान शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मोदीनगर शहर कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती देने,नगर पालिका परिषद मोदीनगर द्वारा खोखा पटरी वालों को स्थाई स्थान न देने व शहर के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु विचार विर्मश किया गया। बैठक का सफल संचालन आकाश वर्मा ने किया।

इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आवहान करते हुए कहा कि हमें मोदीनगर में बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ता को सक्रिय करना होगा। हमें सभी को अपने अपने वार्ड में घूम कर जनता की आवाज बनना पड़ेगा, क्षेत्र की जनता की हर समस्या के समाधान के लिए शहर कांग्रेस के समस्त नेता व कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर संघर्ष करना होगा। मोदीनगर शहर के खोखा पटरी पर सामान बेचने वाला छोटा व्यापरियों को नगर पालिका परिषद द्वारा स्थाई स्थान न देना की समस्या पर गहनता से विचार विर्मश किया। इस सम्बंध में आशीष शर्मा में कहा कि नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा खोखा पटरी वाले हमारे व्यापारियों के प्रति सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। आज पालिका द्वारा खोखा पटरी पर व्यापार के माध्यम से अपने जीवन को व्यापन करने वाले को आज दिनांक तक कोई भी स्थान मैहया नही कराया गया। इस सम्बंध में नगर पालिका परिषद मोदीनगर के अधिशासी अधिकारी से ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने की रूप रेखा बनाई गई।

इस अवसर पर इंटक प्रवक्ता सुरेश शर्मा कहा आज भाजपा सरकार किसानों की तीनों काले कानूनो की वापस करने की मांग मानने को तैयार नही है। हमारे देश का किसान महीनों से दिल्ली की दहलीज पर बैठा है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नही हो रही। लेकिन कांगे्रस का एक एक कार्यकर्ता किसान के साथ है और सरकार को ये काले कानून वापस जरूर लेने पडे़गें।

इस मौके पर जिला राधाकृष्ण शर्मा ने कहा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश का युवा रोजगार के लिए तरस रहा है।युवा रोजगार की तलाश में अपनी डिग्री को लेकर यहा से वहा घूमता है लेकिन रोजगार नही मिलता। उन्होनें आगामी 21 फरवरी को मोदीनगर तहसील क्षेत्र के तलहैटा गांव में होने वाली किसान पंचायत के कार्यक्रम से अवगत कराया तथा सभी कांग्रेस जनों ने किसान पंचायत को सफल बनाने का आहवान किया।

इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष संजीव सेन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मंजुला शर्मा, सेवा दल युवा विंग के अध्यक्ष रोहित कुमार, ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया ।

इस अवसर पर इंटक प्रवक्ता सुरेश शर्मा,जिला महासचिव राधा कृष्ण शर्मा, सेवादल अध्यक्ष संजीव सेन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मंजुला शर्मा, सेवा दल युवा विंग के अध्यक्ष रोहित कुमार, रजत राणा महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ उ0प्र0,वरिष्ठ कांगे्रसी नेता नंद किशोर शर्मा, मंजु राणा, बीना ठाकुर, ममता शर्मा, सुनील कुमार (एड0),दिनेश कुमार, पवन कोरी, मुकुल शर्मा, ईशान्त सहगल, सतवीर त्यागी, अरमान महेंदी, सलमान, अकिंत कुमार, श्रीओम शर्मा, डा0 रवि सिंह सहित कांग्रेसजन मोजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments