लोनी में शिक्षा की अलख जगाने में प्रधान धनपाल जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका: विधायक नंदकिशोर गुर्जर





धनसिंह—समीक्षा न्यूज    

दिल्ली-सहारनपुर मार्ग का किया निरीक्षण, यातायात की दृष्टि से मंडोला मार्ग पर गड्डामुक्ति कार्य का किया शुभारंभ


लोनी। शुक्रवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रधान धनपाल सिंह की पुण्यतिथि पर राजपुर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित कीं विधायक नंदकिशोर गुज्रर ने प्रधान धनपाल सिंह सेवा समिति द्वारा ग्राम में निर्मित की गई लाइब्रेरी और जरूररतमंदों को ई-रिक्शा का वितरण किया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रधान धनपाल सिंह की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोनी में शिक्षा की अलख जगाने में प्रधान धनपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने भी प्रधान धनपाल सिंह को श्रद्धांजलि अपिर्त कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। 


ज्ञान के प्रकाश पुंज थे प्रधान धनपाल सिंह, पिछले तीन सालों में बदली है लोनी में शिक्षा क्षेत्र की तस्वीर-विधायक नंदकिशोर गुर्जरः 

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राजपुर .में अत्याधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन कर ई-रिक्शा का वितरण किया। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रधान धनपाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वालों में प्रधान धनपाल सिंह अग्रणी थे। उनके द्वारा  केआर इंटर काॅलेज शकलपुरा की स्थापना और आज उनकी स्मृति में पुस्तकालय का उद्घाटन इस बात का प्रतीक है कि वह आजीवन और आज भी उनके विचार शिक्षा के प्रचार और प्रसार के लिए समर्पित है। उन्होंने अपने जीवनकाल में भी क्षेत्र की कई प्रतिभाओं को उभारने का कार्य किया। आज उनकी स्मृति में स्थापित किए गए इस अत्याधुनिक पुस्तकालय से भी कई प्रतिभा निकलेगी। उनके विचारों का अनुकरण करते हुए आज लोनी के शिक्षा क्षेत्र में असाधारण बदलाव लोगों को देखने को मिले है। 2 माॅडल इंटर काॅलेज को निर्माण पूरा हो चुका है जल्द शिक्षा सत्र शुरू हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। तकनीकी रूप से छात्रों को मजबूत करने के लिए आईटीआई का निर्माण, कन्या इंटर काॅलेज निर्माणाधीन और मेडिकल काॅलेज के लिए हमने लखनऊ में माननीय मंत्री जी से मुलाकात कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। सभी प्राथमिक विद्यालयों के आधारभूत ढांचों में भी सुधार किया गया है। सड़क, बिजली, चिकित्सा और कानून व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। यह क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि लोनी में प्रधान धनपाल सिंह जैसे महान विभूतियों ने जन्म लिया जिनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। 


विधायक ने निर्माणाधीन दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग का किया निरीक्षण, मंडोला मार्ग पर गड्डामुक्ति कार्य का किया शुभारंभः

दूसरी तरफ विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने निर्माणाधीन दिल्ली सहारनपुर राजमार्ग का निरीक्षण किया और मंडोला मार्ग पर अत्याधिक गड्डों की शिकायत पर गड्डामुक्ति कार्य शुभारंभ किया जिससे मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से बना रहे। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए राजमार्ग के निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता का ख्याल रखने के भी निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि लोनी में सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य हो रहे है और हजारों करोड़ रूपए के विकास कार्य लोनी में हो चुके है या फिर प्रस्तावित है। माननीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के आशीर्वाद से जल्द दिल्ली-सहारनपुर मार्ग का भी नर्क खत्म होगा और लाखों लोगों का आवागमन सुगम होगा। इस दौरान राजवीर सिंह, संत राम, सेवाराम, बाबा धर्मपाल, विक्रम सिंह, कीरत सिंह, बबली कसाना, कृष्ण मास्टर, शिवकुमार जी, देशराज सिंह, भाजपा नेता  पंडित ललित शर्मा, भाजपा नेता पवन मावी, अशोक एडवोकेट, गजराज सिंह मेहता, राजेंद्र मावी, सिंह राज सिंह, श्याम पाल, रामनिवास, करतार सिंह, चंद्रशेखर, ज्ञानचंद मास्टर, अतर सिंह आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments