बाबू सिंह आर्य अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल



धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध किसान नेता आन्दोलनकारी देहात मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष / संयोजक व वरिष्ट पत्रकार एवं नगर निगम गाजियाबाद के दस साल निर्दलीय पार्षद, बसपा पार्षद दल के नेता रहे बाबू सिंह आर्य अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये है| 

    श्री बाबू सिंह आर्य दशकों से सामाजिक, राजनैतिक जीवन में है, उनकी स्वच्छ जन नेता की छवि है, उन्होंने देहात मोर्चा का गठन करके साथियों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा में किसानों, मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ी और अधिकांश जीती हैं| उन्होंने भूमि अधिग्रहण, गन्ना मूल्य भुगतान व अन्य फसलों के उचित दाम दिलाने की लड़ाई लड़ी है, इसके अलावा बिजली, सड़क, पुलिस उत्पीडन एवं पानी के लिए आन्दोलन किया|

  उनका पत्रकार के रूप में शानदार कार्य रहा है, उन्होंने गाजियाबाद, दिल्ली में क्रमश: अमर उजाला, दैनिक जागरण में पत्रकारिता की है, और अनेकों घोटालों को उजागर किया है| 

  गाजियाबाद नगर निगम में पार्षद के रूप में शहर के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, और उन्होंने क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य कराये, उनकी छवि जन साधारण में जन नेता, सरल स्वभाव, जुझारू विकास पुरुष की है| उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक जनाधार बढेगा।

Post a Comment

0 Comments