16 मार्च मंगलवार को रामलीला मैदान घंटाघर पर व्यापारियों की समस्याओं के लिए होगा व्यापारी सम्मेलन आयोजित



धनसिंह—समीक्षा न्यूज    

गाजियाबाद। संजय गोयल महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल के निवास स्थान थर्ड एम 21 नेहरू नगर गाजियाबाद पर व्यापार मंडल पदाधिकारियो का बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने की संचालन महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ने किया।

पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए जीएसटी काउंसिल से घोषणा करने की मांग की गई जिससे महंगाई पर रोक लग सके माल भाड़े पर वृद्धि पर रोक लग सके मध्यम वर्गीय परिवार का रसोई का बजट खराब ना होने पाये। 16 मार्च मंगलवार प्रातः 10:00 बजे से गाजियाबाद रामलीला मैदान घंटाघर पर व्यापारियों की समस्याओं के लिए व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने का बैठक में निर्णय लिया। बैठक में मुख्य रुप से पंडित अशोक भारतीय बालकिशन गुप्ता संजय गोयल गौरव गर्ग संदीप त्यागी रसम राजेश वर्मा अमित वर्मा राकेश गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments