4 साल बेमिसाल पर लोनी के गौशालाओं पर आयोजित हुए कार्यक्रम



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

संगम विहार में व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक नंदकिशोर गुर्जर, व्यापारी वर्ग को दी होली की बधाई, कहा पिछले 4 वर्षो में व्यापारी वर्ग के हितों को रखा सुरक्षित

लोनी ब्लॉक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रदान की विजेता ट्रॉफी, कहा खेलकूद में आगे बढ़ रहा है लोनी

धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

लोनी। बुधवार को प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर लोनी के गौशालाओं पर गौसंरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने ग्राम गनोली और डीएलएफ स्थित गौशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा की और सभी गौसेवकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान बीडीओ, नगरपालिका और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहें।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है जो यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने गौमाता की रक्षा और संवर्धन के लिए हमें डीएलएफ में आधुनिक गौशाला की सौगात दी है। प्रदेश सरकार की मंशा और नीति है कि गौवंशों का संरक्षण और संवर्धन किसी भी कीमत पर होना चाहिए। आज लोनी में 8 से अधिक गौशालाओं में गौवंशों को आश्रय मिला है। पशु चिकित्सालय का जीर्णोद्धार किया गया है। क्षेत्र में पशु तस्कर और गौवध से जुड़ी घटनाओं पर विराम लगा है।

विधायक ने गौ संरक्षण और संवर्धन का महत्व बताते हुए कहा कि आज गौ रक्षा का अर्थ अधिकांश लोग सिर्फ गौ माता को बचाने से समझते है और अधिकतर लोगों के लिए सिर्फ एक धार्मिक मुद्दा है, जबकि ऐसा नहीं है, गौ रक्षा सिर्फ किसी एक धर्म या संप्रदाय से जुड़ा विषय नहीं है बल्कि ये पुरे मानव समाज के अस्तित्व की लड़ाई है, सभी धर्मों में गाय को उच्च स्थान दिया गया है चाहे वो इस्लाम में गाय के दूध को सिफा बताना हो या सनातन धर्म में इसे कामधेनु। मेरी  दृष्टि में गौ रक्षा सिर्फ किसी एक प्राणी के बचाव का मुद्दा नही है, यह प्रत्येक व्यक्ति को बचाने की लड़ाई है, जब समाज में गौ माता की रक्षा होगी, गौ आधारित कृषि और व्यापार होंगे तभी व्यक्ति के सद्चरित्र का निर्माण होगा। आज गौरक्षा के लिए समर्पित प्रदेश की सरकार के कारण गौमाता  निर्भीक पृथ्वी पर विचरण कर रहीं है, जिससे ठंड के मौसम में भी बारिश हो रही है फसलों की बम्पर पैदावार हो रही है, पर्यावरण का संतुलन पहले से ठीक हुआ है। प्राचीन भारत की धर्म और अर्थ व्यवस्था भी गौ पर ही निर्भर थी, तब हम विश्वगुरु हुआ करते थे। गौमाता का अनादर और विधर्मियों से इनकी रक्षा न होना ही प्राकर्तिक आपदाओं को निमंत्रण देना है।  इसलिए ध्यान रहे गौ रक्षा सिर्फ एक प्राणी की नहीं यह पुरे समाज, राष्ट्र और संसार के रक्षा की लड़ाई है।


पिछले 4 वर्षों में व्यापारी वर्ग के हितों का रखा ख्याल, लोनी के विकास में व्यापारी वर्ग का अहम योगदान- विधायक नंदकिशोर गुर्जर:

संगम विहार में व्यापार मंडल एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह और व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भारी संख्या में उमड़े व्यापारी वर्ग और स्थानीय नागरिकों के साथ तिलक होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।

होली मिलन समारोह और व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता का त्योहार है।  इस दिन होलिका में सभी तरह की नकारात्‍मक शक्तियों का नाश हो जाता है और सकारात्‍मकता की शुरुआत होती है। एक समय में लोनी को दंगा और आपराधिक गतिविधियों का केंद्र कहा जाता था व्यपारियों के लिए लोनी में हर एक दिन दुःस्वप्न से भरा होता था लेकिन 2017 में प्रदेश की कमान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को मिली तो लोनी में भी सुशासन का राज स्थापित हुआ। व्यपारी वर्ग निर्भीक होकर अपना व्यापार कर रहे है। क्षेत्र में व्यापार के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। जिसकी पुष्टि क्षेत्र में बड़े-बड़े फ़ूड चैन, रिटेल चैन आदि के खुलते प्रतिष्ठान है।  हम स्वंय समय समय पर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर नज़र रखते है जिसका परिणाम है कि लोनी आज क्राइम फ्री हुआ है। दिल्ली में दंगे हुए व्यपारियों का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ लेकिन दिल्ली से सटे लोनी में व्यापारी निर्भीक होकर सामान्य दिनों की तरह ही व्यापार करते रहें।  कानून व्यवस्था के अतिरिक्त शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, सड़क, पानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोनी में अभूतपूर्व कार्य हुआ है जिसमें व्यापारी भाईयों आया अहम योगदान है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि भाजपा नेता पण्डित ललित शर्मा ने व्यापारी सम्मेलन में क्षेत्र में पिछले 4 साल में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों विस्तार से उल्लेख किया।

वहीं विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दूसरी तरफ पंचलोक में  लोनी ब्लॉक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर युवा वित्त विहीन स्कूल एसोसिएशन गाजियाबाद क्रीडा समिति द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, भाजपा महामंत्री अनूप बैंसला, पूर्व चैयरमेन विनोद बंसल, जिला मंत्री सुदेश भारद्वाज, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, मण्डल अध्यक्ष कृष्ण बंसल, व्यापार मंडल संरक्षक बच्चू प्रधान, लोनी व्यापार मंडल अध्यक्ष, रतन सिंह भाटी, इंदिरापुरी व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, मास्टर राजकुमार अरविंद गोयल, राजकुमार गौड़, प्रेम शंकर भारद्वाज, राजीव शर्मा, मामराज प्रधान, रिंकू सिंह, जितेंद्र बंसल, गोरी शंकर पांडेय, देवेंद्र गुप्ता, प्रमोद, संजय उपाध्यय, कमल ढाका, सुशील श्रीवास्तव, कमल ढाका, प्रशांत ठाकुर, रूबल गौड़ आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।






Post a Comment

0 Comments