"ईश्वर भक्ति" पर आर्य गोष्ठी सम्पन्न



धनसिंह—समीक्षा न्यूज    

प्रार्थना और पुरुषार्थ ईश्वर प्राप्ति के लिए आवश्यक-दर्शनाचार्या विमलेश बंसल

ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण ही आनंद का स्रोत-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में "ईश्वर भक्ति" विषय पर गोष्ठी का आयोजन ज़ूम पर ऑनलाइन किया गया।

वैदिक विदुषी दर्शनाचार्या विमलेश बंसल ने प्रेरक ज्ञानवर्धक उदबोधन में  बताया कि ईश्वर से सम्बन्ध कैसे जोड़ें और साधना में बीच में आने वाले विघ्नों को कैसे हटाया जाये,ऐसे अनेक विशेष उपाय बताए की सच्चे दिल से प्रार्थना व पुरुषार्थ ईश्वर प्राप्ति के लिए आवश्यक है।स्वरचित भजन जो कि वेद मन्त्र पर आधारित था -यद्गने स्यामहं त्वं---उन्होने बताया कि इस तरह की प्रार्थना पुरुषार्थ के साथ ईश्वर को पाने की यदि की जाए तो ईश्वर जो कि हमारे सर्वाधिक निकट है पाने में अति शीघ्र सफलता मिल सकती है।इसके लिए आलस्य,प्रमाद स्त्यान अविरति आदि विघ्नों से दूरी करनी ही होगी।

कार्यक्रम अध्यक्ष केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि मनुष्य सांसारिक मोह में फंसा रहता है वह भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए  हमेशा भटकता रहता है, जबकि उसे शाश्वत सुख सिर्फ ईश्वर की भक्ति से ही मिल सकता है।ईश्वर प्राप्ति के लिए आर्ष ग्रंथों का अध्ययन व नित्य संध्या उपासना करके ईश्वर से मिलन का प्रयास करना चाहिए यही सच्चा सुख है।जब व्यक्ति ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से साधना करता है तब हर और आनंद की प्राप्ति होती है।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि आत्मा की तृप्ति के लिए मनुष्य को ईश्वर की शरण लेनी चाहिए व ध्यान,योग साधना से ही उसे पाया जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि आर्य नेता प्रेम सचदेवा ने कहा कि ईश्वर प्राप्ति में अहंकार बाधक है साधक को  को मैं का त्याग करना चाहिए।

आर्य नेता जीवन लाल आर्य ने कहा कि यज्ञ परोपकार की भावना का संदेश देता स्वयं जलकर औरों की सुगंध,प्रकाश व जीवन में ऊपर उठने की प्रेरणा देता है।

गायिका संगीता आर्या,कविता आर्या,विजय हंस,उर्मिला आर्या, पुष्पा चुघ,सुषमा बजाज,जनक अरोड़ा,रविन्द्र गुप्ता,कुसुम भण्डारी,डॉ अनुराधा आनन्द आदि ने अपने गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रमुख रूप से आचार्य सतीश शास्त्री,आशा भटनागर, पुष्पा सक्सेना,कमलेश आर्या,विक्रांत चौधरी,वेद भगत,सौरभ गुप्ता, आनन्द प्रकाश आर्य,डॉ रचना चावला,देवेन्द्र भगत आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments