योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर लोनी में आयोजित हुआ ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम



धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

लोनी। शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर लोनी विधानसभा में 4 वर्ष बेमिसाल के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंद्रापुरी स्थित भगवती पैलेस में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने 4 वर्षो के दौरान लोनी में हुए विकास कार्यो और लोनी को हाइटेक बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल और जनपद प्रभारी सतेंद्र सिशोदिया ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों समेत लोनी विधानसभा में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, प्रभारी सतेंद्र शिशोदिया और लोनी एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने सैकड़ों लोगों को प्रदेश एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत, पैंशन, राशन कार्ड आदि वितरीत किए। इस दौरान भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा पिछले 4 वर्षो में लोनी में हुए प्रमुख एवं एतिहासिक कार्यो की बुकलेट भी वितरित की गई।  मंच संचालन महामंत्री अनूप बैंसला और भाजपा नेता पंडित ललित शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। 

4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अपिर्त एवं दीप प्रज्जवलन करके किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, प्रभारी सतेंद्र शिशोदिया और अन्य पदाधिकारियों का विधायक नंदकिशोर गुर्जर एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कार्यक्रम में आए भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और लोनी में लोककल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित और समर्पित भाजपा सरकार के विकास, विश्वास, सुशासन और उपलब्धियों से भरे सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूरे हुए है जिसमें से कॅरोना कालखंड को निकाल दिया जाए तो यह कार्यकाल 3 वर्षो का रहा है। आज हर विभाग और क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है। प्रदेश की हर राह विकास के पथ पर अग्रसित है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश एवं लोनी विधानसभा में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए है।  जिला मंत्री अश्विनी कुमार, राहुल बैंसला, आकाश गौतम, डाॅ. सुदेश भारद्वाज, मीडिया प्रभारी धजय खारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सतपाल प्रधान, उपाध्यक्ष सतपाल चैधरी निठोरा, कार्यालय प्रमुख नितिन मित्तल, सभासद विजयपाल, अनिल सभासद, जीतू सभासद, सभासद निशा ठाकुर, सभासद मीना शर्मा, अनूप भड़ाना सभासद, रोहित सभासद, रूपा चैधरी सभासद, प्रधान संगठन के अध्यक्ष महेश प्रधान, रिस्तल प्रधान शोभित कसाना, महेश प्रधान बंथला, सिखरानी प्रधान विरेंद्र मावी, भाजपा महिला मोर्चा संयाजिका आरती मिश्रा, महामंत्री रूद्रामणी गिरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रतन सिंह भाटी, कैलाश शर्मा, बच्चू प्रधान, लोनी स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष मास्टर राजकुमार चैधरी, राजपूत सभा के अध्यक्ष राघव जी, हिमांशु लोहरा, विजेंद्र त्यागी, राजीव शर्मा, राजकुमार गौढ़, जितेंद्र कश्यप, प्रमोद प्रधान, शेरा प्रधान, अरविंद गोयल, कमल प्रकाश, कपिल धामा, विक्की शर्मा, संजय वाल्मिकी, प्रदीप गहलोत, प्रशांत ठाकूर, राधेश्याम टांक, जयसिंह प्रधान, बलराज, बाबा बुद्दु, जयकुमार, कंवर पहलवान, करतार मास्टर, मास्टर सुरेंद्र, मास्टर कुलदीप, बाबा मेनपाल, बाबा प्रेमराज, अशोक बंसल, डाॅ. मिथिलेश, अलीमुद्दीन अंसारी, नईम समेत हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न समाजिक संगठन, आरडब्लूए के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें।





Post a Comment

0 Comments