एक शाम भोले बाबा के नाम



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। श्री शिव शक्ति सेवादार शाखा गाजियाबाद संस्था द्वारा शनिवार को मार्शल महल में एक शाम भोले के नाम का आयोजन किया गया। महंत विजय गिरी जी महाराज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कथावाच अजय भाई द्वारा बाबा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम शाम से प्रभु इच्छा तक चला जिसमें शहर के सभी गणमान्य भक्तो ने अपनी हाजिरी लगाई। संस्था की अध्यक्ष किरण शर्मा ने बताया कि बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया व छप्पन भोग लगाया गया। अजय चोपड़ा जी ने बताया कि संस्था का 27 वां भंडारा है  जो पिस्सू टॉप पर हर वर्ष लगाया जाता है। और अमरनाथ यात्रियों के लिए पिस्सू टाप पर भंडारा लगाया जाता है। श्री शिव शक्ति सेवादार गाजियाबाद शाखा की अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, अजय चोपड़ा, यश शर्मा, तिलक रहेजा, रविंद्र अग्रवाल, सुधीर शर्मा, दिनेश अत्रि,  अनिल शर्मा, विनोद कुमार, नवीन, मनीष वर्मा, सुधीर मोंगा, मनमोहन, सोहेल, राजीव मित्तल, सौरभ, राज कुमार सिंघल, बृजेश, गुरमीत, एडवोकेट संजय सिंह, राकेश सोनी, हिमान्शु पाराशर, अनिल बहरानी, विजय मित्तल, मनीष गिरी, ओमी भाई, शिव शक्ति सेवादार के सेवादरो ने आए हुए शिव भक्तों का स्वागत किया।

Comments