विनोद कसाना भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के निवास स्थान पर उनके कार्यालय पर एक मीटिंग के उपरांत उनकी अध्यक्षता में विनोद कसाना गांव रेवड़ा वार्ड 7 मुरादनगर ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है यह सदस्या मांगेराम त्यागी अध्यक्ष सेवादल और ऐआईसीसी मेंबर पूर्व मेयर प्रत्याशी चुनाव लड़े विजय चौधरी के नेतृत्व में की गई है। इसका शुभारंभ श्री चौधरी शाहिद झाल मसूरी के रहने वालों ने कराया है विनोद कसाना को फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। विनोद कसाना के कांग्रेस मे शामिल होने पर गाज़ियाबाद में कांग्रेस के हाथ मज़बूत होने के साथ-साथ पार्टी के साथ बड़ी जनता जुड़ेगी। जिससे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मजबूत होंगे।

इस मोक़ै पर उपस्थित रहे नरेंद्र भारद्वाज, मांगेराम त्यागी, विजय चौधरी, अनीस ख़ांन पीसीसी सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, बिल्लामुनिंद्रर विनायक, विनोद कसाना, शिवकिशोर वर्मा, सौरभ शर्मा, जितेंद्र गोंड, वासुदेव शर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments