महिला सशक्तिकरण में पुरुष की भूमिका विषय पर वाद—विवाद प्रतियोगिता आयोजित



धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

गाज़ियाबाद। राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज द्वारा  महिला सशक्तिकरण में पुरुष की भूमिका विषय पर वाद.विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही साइलेंट वॉइस नाम से ऑनलाइन एक्टिविटी भी की गई जो उन महिलाओं को समर्पित थीए  जिनको ज्यादा लोग तो नहीं जानते मगर समाज के उत्थान में अपना प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष योगदान देकर प्रेरणा और मार्गदर्शक बनीं हैं।

कार्यक्रम में काॅलेज के सीईओ आदित्य कॉलए प्रधानाचार्य डॉ नीतू चावला व रजिस्ट्रार शशि खन्ना ने कहा कि महिला सशक्तिकरण आवश्यक है और पुरुष वर्ग को समझना होगा कि जिम्मेदारियां व कर्तव्य मिलकर अधिक कुशलताए कम समय और सरलता से पूर्ण किये जा सकते हैं।साथ ही समाज को नई दिशा प्रदान की जा सकती है। 25 वर्षों से काॅलेज में अपनी सेवाएं देने पर शशि खन्ना व कुमकुम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गीताजलि खुराना व प्रेमलता बक्शी ने किया।  मंच का संचालन अंजू सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments