पार्षद सरदार सिंह भाटी के नेतृत्व में रमेश चंद्र तोमर को उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर दी शुभकामनायें



धनसिंह—समीक्षा न्यूज       

पार्षद सरदार सिंह भाटी के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार बार के पूर्व सांसद एवम भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्व पर रहे वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र तोमर को उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर एवम मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवम शुभकामनायें दी।

 कार्यकर्त्ताओ ने कहा निश्चित ही आपके कुशल परिश्रम, समर्पण व सहयोग से पार्टी को और मज़बूती मिलेगी। आपके मार्गदर्शन मे संघठन कार्यों मे और ऊर्जा से कार्य करने का संकल्प भाजपा कार्यकर्त्ता करेंगे।

रमेश चंद्र तोमर ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जे पी नड्डा  एवम प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वंत्रत देव सिंह का आभार व्यक्त किया। उनके साथ मे पूर्व महानगर अध्यक्ष आदरणीय विजय मोहन का मार्गदर्शक प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कालीचरण पहलवान, रवि भाटी दूरसंचार मंत्रालय सदस्य (भारत सरकार )कैलाश यादव,दीपक ठाकुर,युगांक यादव,सोमनाथ चौहान,सुदीप शर्मा आदि सभी कार्यकर्ताओं ने  रमेश चंद्र तोमर  को प्रदेश कार्य समिति मे नियुक्त होने पर हर्ष व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments